फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Traffic chaos at Kainchi: 3-hour journey takes 12 hours; freight vehicles facing 22-hour delays

कैंची में जाम से हाहाकार: 3 घंटे का सफर 12 घंटे में, मालवाहकों को लग रहे 22 घंटे

Sun, 04 Oct 2026 01:20 PM IST
गायत्री जोशी ललित भट्ट
ललित भट्ट Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 04 Oct 2026 01:20 PM IST
सार

कैंची क्षेत्र में वीकेंड पर लग रहे भीषण जाम से हल्द्वानी-अल्मोड़ा मार्ग पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 3-4 घंटे का सफर 12 घंटे से ज्यादा में पूरा हो रहा है, जबकि मालवाहक वाहनों को 20-22 घंटे तक लग रहे हैं। 

विज्ञापन
Traffic chaos at Kainchi: 3-hour journey takes 12 hours; freight vehicles facing 22-hour delays
जागेश्वर धाम में लगा जाम। - फोटो : संवाद

विस्तार

कैंची क्षेत्र में वीकेंड पर लग रहे भीषण जाम ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया है। पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण कैंची समेत आसपास के क्षेत्रों में घंटों जाम लग रहा है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि हल्द्वानी से अल्मोड़ा का 3-4 घंटे का सफर पूरा करने में लोगों को 12 घंटे या इससे भी अधिक लग रहे हैं। जाम का असर स्थानीय दुकानदारों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों पर भी पड़ रहा है। ट्रकों को सामान पहुंचाने में 20 से 22 घंटे तक लग रहे हैं।

विज्ञापन

इससे कई सामान खराब होने की स्थिति बन रही है। बीते शुक्रवार को लगे भीषण जाम में लोग घंटों तक वाहनों में फंसे रहे। परिवहन निगम की बसें भी कई घंटे देरी से अल्मोड़ा और रानीखेत पहुंचीं। सुबह तीन से चार बजे तक पहुंचने वाली बस दोपहर दो से तीन बजे तक पहुंच पाईं। श्राद्ध पक्ष होने के चलते कई यात्री 12 घंटे तक भूखे प्यासे गाड़ी में बैठे रहे। इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।

विज्ञापन

जाम में फंसे, छूट गईं ट्रेनें

कैंची क्षेत्र के जाम के कारण कई यात्रियों की ट्रेनें भी छूट गईं। पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा से शहरों की ओर जाने वाले लोगों ने पहले से ट्रेनों की बुकिंग कर रखी थी लेकिन जाम में फंसने के कारण वे समय पर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच सके। लोगों में शासन प्रशासन के खिलाफ भयंकर आक्रोश है। उनका कहना है कि कैंची में भीड़ को नियंत्रित करने के साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले लोग

दोपहर 12 बजे हल्द्वानी से चले थे। रास्ते में भीषण जाम के कारण कई घंटे फंसे रहे। बड़ी मुश्किल से रात एक बजे के करीब अल्मोड़ा अपने घर पहुंचे। सरकार को यहां की यातायात व्यवस्था को सुधारना चाहिए। -ललिता पांडे (80)


हल्द्वानी से अल्मोड़ा पहुंचने में 12 से 13 घंटे लग गए। रास्ते में भीषण जाम का सामना करना पड़ा। श्राद्ध पक्ष के चलते बाहर का खाना भी नहीं खा सकते थे। ऐसे में गाड़ी में भूखे प्यासे रहे। हमारे साथ बागेश्वर की एक महिला यात्री भी थी, उन्हें रात को अल्मोड़ा पहुंचकर गाड़ी नहीं मिली। ऐसे में उन्हें अपने घर ले गए। -दया जोशी (71)

क्या बोले व्यवसायी

कैंची क्षेत्र में यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लोग सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं जिससे जाम की स्थिति पैदा हो रही है। प्रशासन को इस क्षेत्र को जीरो जोन घोषित करना चाहिए। -कृष्णा मुरारी अग्रवाल, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी

कैंची क्षेत्र में जाम की समस्या के कारण मालवाहक गाड़ियों को हल्द्वानी से अल्मोड़ा पहुंचने में 20 से 22 घंटे लग रहे हैं। इतने समय में कई सामान खराब हो जा रहा है। -राजेंद्र शर्मा, दुकानदार

कैंची इलाके में जाम के कारण ट्रांसपोर्ट व्यवसायी परेशान हो गए हैं। गाड़ियां गई घंटों तक जाम में फंस रही हैं जिससे पैकेट बंद कई खाने की वस्तुएं पहुंचने से पहले ही खराब हो जा रही हैं जिन्हें फेंकना पड़ता है और नुकसान हो रहा है। -हरीश चंद्र जोशी, ट्रांसपोर्ट यूनियन उपाध्यक्ष



कैंची में जाम के चलते हल्द्वानी से अल्मोड़ा-रानीखेत आने वाली रोडवेज की बसें कई घंटे देरी से पहुंची हैं। सुबह पहुंचने वाली बसें दोपहर 2 बजे तक पहुंच रही हैं। आज बसें वाया रामगढ़ भेजी गई हैं। -धर्मानंद जोशी, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, परिवहन निगम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed