Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Traffic arrangements in Almora to change starting today

Almora News: अल्मोड़ा में आज से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

Fri, 06 Nov 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 06 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Traffic arrangements in Almora to change starting today
अल्मोड़ा। धनतेरस और दीपावली पर्व के दृष्टिगत बाजारों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए अल्मोड़ा पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए शुक्रवार से रविवार तक विशेष यातायात व्यवस्थापन (रूट डायवर्जन प्लान) लागू कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए नए रूट प्लान को देखकर ही घरों से निकलें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन

जलाल तिराहे से लिंक रोड की तरफ आने वाले समस्त चारपहिया वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। उक्त वाहन बेस तिराहा-करबला से नगर अल्मोड़ा में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन

फायर स्टेशन से शिखर तिराहे को आने वाले समस्त चारपहिया वाहनों को पूर्ण रूप से डायवर्ट किया जाएगा जो एनटीडी से धारानौला या शैल बैंड से होते हुए नगर अल्मोड़ा में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा में भीड़-भाड़ की स्थिति को देखते हुए यातायात व्यवस्था में तात्कालिक रूप से आंशिक परिवर्तन किए जा सकते हैं।
उपरोक्त के अतिरिक्त नगर अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था पूर्व की तरह रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed