फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora: Now enjoy boating in Kosi river, barrage will attract tourists view point tourist Uttarakhand news

Almora: कोसी नदी में लीजिए अब नौकायन मजा, बैराज पर्यटकों को करेगा अपनी तरफ आकर्षित, बन गए व्यू प्वाइंट

Sat, 15 Apr 2023 12:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संजय नयाल, संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संजय नयाल, संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 15 Apr 2023 12:42 PM IST
सार

ल्मोड़ा में 60 हजार से अधिक की आबादी की प्यास बुझाने वाले कोसी बैराज को पर्यटन की दृष्टि से अब विशेष पहचान मिलेगी। अब इस बैराज में नाव चलती चलती नजर आएंगी। पर्यटन विभाग यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए जल्द ही नौकायन के लिए टेंडर करेगा, जिसकी रूपरेखा तैयार हो चुकी है।

विज्ञापन
Almora: Now enjoy boating in Kosi river, barrage will attract tourists view point tourist Uttarakhand news
अल्मोड़ा का कोसी बैराज जहां जल्द नौकायन शुरू होगा।। संवाद

विस्तार

जिले में पहली बार यहां की प्रमुख नदी कोसी में नौकायन शुरू होगा। नगर की प्यास बुझाने के साथ कोसी बैराज में अब पर्यटक नौकायन का आनंद ले सकेंगे। यह बैराज पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करेगा और इससे जिले के पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। जल्द ही विभाग बैराज में नौकायन के लिए टेंडर लगाएगा। पहले चरण में यहां आठ अधिक नाव चलाने की योजना है।

विज्ञापन


सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में 60 हजार से अधिक की आबादी की प्यास बुझाने वाले कोसी बैराज को पर्यटन की दृष्टि से अब विशेष पहचान मिलेगी। अब इस बैराज में नाव चलती चलती नजर आएंगी। पर्यटन विभाग यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए जल्द ही नौकायन के लिए टेंडर करेगा, जिसकी रूपरेखा तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के मुताबिक यहां पहले चरण में आठ नौकाओं का संचालन होगा। जिले में अब तक कहीं भी नौकायन शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में पहली बार कोसी बैराज में नौकायन शुरू होने से यहां पर्यटक आकर्षित होंगे और पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिलेगी। पर्यटकों की आवाजाही के साथ यहां संचालित होने वाली नौकाओं की संख्या भी बढ़ेगी। पर्यटन विभाग का दावा है कि अगले एक माह में यहां नौकायन शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बन गए व्यू प्वाइंट
कोसी बैराज में पर्यटन विभाग पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। यहां व्यू प्वाइंट बनाए गए हैं जिनसे पर्यटक बैराज और इसके आसपास की सुंदरता के दीदार कर सकेंगे। आधुनिक व्यू प्वाइंट में पर्यटकों के बैठने के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। इस बीच यहां नौकायन शुरू होने से यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: चीन सीमा पर जाढुंग में बनेगा हैलीपैड, मुख्य सचिव ने क्षेत्र के निरीक्षण के बाद दिए निर्देश

कोसी बैराज में जल्द ही नौकायन शुरू होगा, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। इससे पर्यटक यहां नौकायन का आनंद ले सकेंगे और यहां पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। -कीर्ति चंद्र, प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed