{"_id":"5d9f2ef28ebc3e01816732f4","slug":"tourism-deveiopment-will-be-done-through-festival-ranikhet-news-hld3598374157","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोत्सवों के माध्यम से होगा जिले का पर्यटन विकास: डीएम भदौरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोत्सवों के माध्यम से होगा जिले का पर्यटन विकास: डीएम भदौरिया
विज्ञापन
प्रतिभागियों को सम्मानित करते जिलाधिकारी। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत पर्यटन की दृष्टि से बेहद अहम स्थान है। जिले में पर्यटन विकास को बढ़ावा मिले इसके लिए तहसील स्तर पर महोत्सवों का आयोजन किया जा रहा है। इससे न केवल पर्यटन विकसित होगा, वरन नई-नई प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। बुधवार की रात शरदोत्सव का समापन करते हुए जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेेता प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। भविष्य में भी इस तरह के मेले आयोजित किए जाएंगे।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा जनपद में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है बस जरूरत है तो सही मार्गदर्शन की। उन्होंने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। शरदोत्सव समिति ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। हालांकि समापन पर भव्य आतिशबाजी का कार्यक्रम था, लेकिन आतिशबाजी नहीं हो सकी। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व राजदूत चंद्र मोहन भंडारी, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष मोहन नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना देवी, सांस्कृतिक समिति संयोजक विमल सती, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह नेगी, तहसीलदार संजय कुमार आदि मौजूद थे।