फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Topers of Ranikhet

ताकि और बच्चों को मिल सके प्रेरणा, कई मेधावी हुए सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Topers of Ranikhet
एपीएस में 12वीं के मेधावी बच्चों को सम्मानित करते डा. प्रमोद नैनवाल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां चिलियानौला स्थित वीरशिवा स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम शानदार रहे। कोरोनाकाल में बच्चों ने कठिन मेहनत के बल पर अच्छे प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षाएं पास की हैं। विद्यालय प्रशासन ने सभी मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्या पूजा मलवाल ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना की। कहा कि इससे बच्चों में आगे बढ़ने की सीख मिलेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रयासों से विद्यालय में बोर्ड परीक्षा के परिणाम भी शत प्रतिशत रहे हैं। इधर, विद्यालय में मेधावी बच्चों का सम्मान किया। यहां 10वीं कक्षा में दिपांशु बिष्ट ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने हिंदी में 96, सामाजिक विषय में 91, गणित में 90 अंक प्राप्त किए। अंजलि रावत और मानस रावत ने 89 प्रतिशत और तनुजा बेलवाल ने 87 फीसदी अंक प्राप्त किए। बच्चों में भी परिणाम को लेकर खासा उत्साह है। प्रधानाचार्या ने और अधिक मेहनत के बल पर भविष्य संवारने का आह्वान किया। प्रबंधक तिलकराज तलवार ने अव्वल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रशासक शाहिद रजा, अध्यापक अमरेश कुमार, हिमानी, मधु, प्राची बोरा, सुनीता भंडारी आदि ने सफलता के लिए बच्चों के प्रयासों को सराहा।
विज्ञापन

एपीएस में 12वीं के मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सामाजिक कार्यकर्ता दो प्रमोद नैनवाल ने शुक्रवार को यहां आर्मी पब्लिक स्कूल में 12वीं के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। कहा कि सीबीएसई परीक्षा में इस बार रानीखेत के बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। लॉकडाउन में बच्चों ने कठिन संघर्ष कर यह सफलता पाई। उन्होंने कहा कि इससे निश्चित ही अन्य बच्चों को प्रेरणा मिलेगी। छात्रसंघ, व्यापार मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य पर व्यापार मंडल महामंत्री हर्षवर्धन पंत, छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष भैसोड़ा ने बच्चों को सम्मानित किया और पौधरोपण करा पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। मेधावी बच्चों, अभिभावकों और प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने इन संगठनों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed