{"_id":"58ebd0f74f1c1b9f36cf5b58","slug":"took-responsibility-for-defeat","type":"story","status":"publish","title_hn":" किशोर ने पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर ने पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
हार की जिम्मेदारी ली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांकरसैम/अल्मोड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पहली बैठक में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय यहां तक कह गए कि यह भी संभव है कि भाजपा के कुछ राष्ट्रीय नेताओं ने चुनाव आयोग के कुछ लोगों के साथ मिलकर इस काम को अंजाम दिया हो। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तर्ज पर किशोर ने कहा कि संगठन मुखिया होने के नाते पार्टी की हार की जिम्मेदारी वह खुद लेते हैं।
विज्ञापन
झांकरसैम में हुई पीसीसी की बैठक में किशोर ने विधानसभा चुनाव 2017 के चुनाव परिणाम पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ही नहीं राजनीतिक पंडितों को भी प्रदेश में कांग्रेस सरकार की वापसी होने की उम्मीद थी। किशोर ने इसके बाद पार्टी की हार का जिक्र करते हुए ईवीएम पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह भी हो सकता है कि भाजपा के कुछ राष्ट्रीय नेताओं ने चुनाव आयोग के कुछ लोगों के साथ मिलकर अनियिमितता की हो।
विज्ञापन
अब कार्यकर्ताओं को पूर्ण मनोबल और समर्पण के साथ जनहित के मुद्दों की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की हार के लिए किसी एक को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। संगठन का मुखिया होने के नाते कांग्रेस की करारी हार की जिम्मेदारी वह खुद लेते हैं। अन्य वक्ताओं ने भी आगे सभी चुनाव चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराने की मांग की।
विज्ञापन
जागेश्वर के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने प्रदेश स्तर के नेताओं को बयानबाजी और गुटबाजी से बचने की सलाह दी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कांग्रेस सरकार की ओर से रिकार्ड तोड़ विकास कार्य कराने के बाद भी भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। इसके पीछे क्या कारण रहे इस पर आत्ममंथन कर कार्यकर्ता नए संकल्प के साथ हार से उबरने को उत्साह से काम करें। यह भी तय हुआ कि पीसीसी की अगली बैठक नौ मई को बदरीनाथ में होगी। बैठक में शराब के मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय के मद्देनजर और जन भावनाओं के आधार पर फैसला लेने, उत्तर प्रदेश की तर्ज पर काश्तकारों के एक लाख रुपये तक के ऋण माफ करने समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए।
रानीखेत के विधायक करन महरा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, धीरेंद्र प्रताप, शिल्पी अरोरा, दिनेश कुंजवाल आदि ने भी विचार रखे। संचालन प्रदेश महामंत्री जोत सिंह बिष्ट और भगीरथ भट्ट ने किया। इससे पूर्व कांग्रेस के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, केवल सती, प्रीति बिष्ट, लता तिवारी आदि ने आगंतुकों का स्वागत किया। बैठक में सूर्यकांत धस्माना, अनुपम शर्मा, केदार पलडिय़ा, जगत सिंह खाती, सतीश नैनवाल, शकुंतला दताल, नारायण सिंह बिष्ट, राजपाल खरोला, राजेंद्र बाराकोटी, सुनीता बावजा, रामविलास रावत, प्रशांत भैसोड़ा, मोहन पाठक, खजान पांडे, राहुल छिमवाल, अमर जीत सिंह, गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाज, रौबिन भंडारी आदि मौजूद थे।