फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Today the village is free from the dark

आज तक अंधेरे से आजाद नहीं हुए गांव

Wed, 23 Sep 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, जैंती (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, जैंती (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 23 Sep 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन

लमगड़ा विकासखंड के 17 तोकों में आज तक बिजली नहीं पहुंची है। सूर्य भगवान के बाद इन गांव के लोगों के लिए रोशनी का सहारा चीड़ के छिलके और प्राचीन युग से चले आ रहे मिट्टी तेल के लैंप हैं। इन गांवों में बिजली पहुंचाने की योजना कई बार बन चुकी है, लेकिन आज तक लाइन डालने का काम शुरूनहीं हुआ है।

विज्ञापन


लमगड़ा विकासखंड के अंतर्गत चखुडिया, खुटकामड़ा, पितना, रौशाल, वीड, कफरौली, दयौना, चौबटिया, खेती, नौली सहित करीब डेढ़ दर्जन तोकों में आज तक बिजली नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन


देश को आजाद हुए भले ही 68 साल हो गए हों मगर अफसोस है कि आजाद भारत के यह गांव आज तक अंधेरे से आजाद नहीं हुए हैं। इन गांवों के बाशिंदे आज भी अंधेरे में रात गुजारने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली नहीं पहुंचने के कारण इन गांवों में रहने वाले हजारों लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। खासकर विद्यार्थियों को काफी दिक्कतें होती है। शादी विवाह समारोह में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


सहकारी सस्ता गल्ला की दुकानों में कैरोसिन भी पर्याप्त मात्रा में नहीं आने से ग्रामीणों की दिक्कतें और भी बढ़ गई हैं। कैरोसिन नहीं मिलने के कारण कई बार ग्रामीणों के लैंप भी नहीं जलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed