फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Today, reverberates with bomb-bomb innocent Almora

आज बम-बम भोले से गूंजेगा अल्मोड़ा

Thu, 11 Jun 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Thu, 11 Jun 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन

कैलास मानसरोवर यात्रियों का पहला दल शुक्रवार की शाम अल्मोड़ा पहुंचेगा। यात्रियों के स्वागत के लिए हॉली-डे-होम अल्मोड़ा में जोरदार तैयारियां चल रही हैं। शुक्रवार की शाम हॉली-डे-होम प्रांगण में यात्रियों के स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री पहले दल को 13 जून की सुबह अल्मोड़ा से विदा करेंगे।

विज्ञापन


कैलास मानसरोवर यात्रा का पहला दल शुक्रवार की सुबह दिल्ली से चलकर रात में अल्मोड़ा पहुंचेगा। यात्री रात्रि में कुमाऊं मंडल विकास निगम के हॉली-डे-होम में ठहरेंगे। मानसरोवर यात्रियों को अच्छी से अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हॉली-डे-होम का जीर्णोद्धार किया गया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल ने बताया कि सभी कमरों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहला दल शुक्रवार शाम तक अल्मोड़ा पहुंच जाएगा। शाम को यात्रियों के स्वागत के लिए हॉली-डे-होम के प्रांगण में कुमाऊंनी और गढ़वाली संस्कृति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। इसके लिए कलाकार तैयारियों में जुटे हैं। हॉली-डे-होम प्रांगण में पंडाल लगाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री हरीश रावत 13 जून की सुबह यात्रियों को अल्मोड़ा से धारचूला के लिए विदा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed