{"_id":"6431ae0784c8692e340f4d99","slug":"title-match-between-ranikhet-cricketers-and-ranikhet-club-today-ranikhet-news-c-8-1-106503-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रानीखेत क्रिकेटर्स और रानीखेत क्लब में खिताबी मुकाबला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रानीखेत क्रिकेटर्स और रानीखेत क्लब में खिताबी मुकाबला आज
Sat, 08 Apr 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
नरसिंह मैदान में दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान समूह में खड़े खिलाड़ी। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की ओर से नरसिंह मैदान में चल रही सीनियर पुरुष जिला क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रानीखेत क्लब की टीम ने मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नौ अप्रैल को रानीखेत क्लब और रानीखेत क्रिकेटर्स के बीच खेला जाएगा।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रानीखेत क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.3 ओवर में 192 रन बनाए। विजय बोरा ने 52 रन, मनोज बिष्ट ने 33 रन और हेमंत ने 20 रनों का योगदान दिया। मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी के दीपक रौतेला, सूरज बिष्ट और निखिल बिष्ट तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी की टीम 31.1 ओवर में 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
नैतिक पांडे ने 27 रनों और दीपक रौतेला ने 20 रनों की पारी खेली। रानीखेत क्लब के मनोज बिष्ट और मनन ने तीन-तीन विकेट और हिमांशु रावत ने दो विकेट लिए। सौरभ बिष्ट और रितिक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहां क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के अध्यक्ष हरीश मनराल, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, उपसचिव धीरज वर्मा, संरक्षक संजय मेहरा, सदस्य दीप उपाध्याय, पंकज जोशी, सुमित गोयल, दीपक बिनवाल आदि थे।