{"_id":"5d20e31a8ebc3e6cc2268b82","slug":"tips-for-successful-students","type":"story","status":"publish","title_hn":" छात्र-छात्राओं को दिए सफलता के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को दिए सफलता के टिप्स
Sat, 06 Jul 2019 11:36 PM IST
दीपक नेगी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: दीपक नेगी
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम के तहत भरे गये संकल्प पत्रों के साथ मुख्य अतिथि गण ।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत जीआईसीटी संस्थान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस विशाल मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को जीवन में सफलता के लिए कई उपयोगी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि असफलता से घबराने की जरूरत नहीं है और अपनी कमियों का पता लगाकर उसमें निरंतर सुधार करते हुए हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।
विशाल मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि एमटेक करने के बाद उन्होंने आईएएस बनने की ठानी और तैयारी शुरू की पर वह दो बार मुख्य परीक्षा में सफल होने के बावजूद इंटरव्यू में रह गए। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और तीसरे प्रयास में आईएएस में सफलता हासिल की।
उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन के साथ ही धैर्य से कुछ भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष श्वेता नेगी ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने खास तौर पर छात्राओं से अपनी फोटो आदि को फेस बुक में शेयर करने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कई बार असामाजिक तत्व फर्जी आईडी बनाकर ब्लैक मेल करते हैं। कार्यक्रम का संचालन कनिष्का रौतेला ने किया। इससे पहले संस्थान की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संस्थान के सीईओ विकास सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में पत्रकार सुरेश तिवारी, जीआईसीटी संस्थान के ज्ञान प्रकाश, प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद थे। इस मौके पर 85 छात्र-छात्राओं ने संकल्प पत्र भरे।