फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Time Table Changed in Schools

स्कूल खुलने का समय बदलने से छात्रों को मिली राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Time Table Changed in Schools
अल्मोड़ा। शीतकाल के कारण कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल खुलने का समय बदल गया है। शनिवार स्कूल सुबह 9:30 बजे खुले और शाम 3:30 बजे छुट्टी हुई। इस बदलाव से छात्र-छात्राएं राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में सभी स्कूल सुुबह 7:30 खुलते थे और एक बजे छुट्टी होती थी। प्राथमिक शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल और माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर की ओर से जारी निर्देशों के बाद शनिवार से जिले के सभी स्कूलों में स्कूल खुलने और बंद होने का समय बदल गया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 9:30 बजे स्कूल खुले और शाम 3:30 बजे छुट्टी हुई। सभी स्कूलों के खुलने का समय 31 मार्च 2023 तक यही रहेगा। स्कूल का समय बदलने से बच्चे खुश नजर आए। इधर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला ने बताया कि जिले में विद्यालय खुलने और बंद होने का नया आदेश लागू हो गया है। आदेश के तहत अब विद्यालय सुबह 9:30 बजे खुलेंगे। शाम 3:30 बजे छुट्टी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं विद्यार्थी
बल्टा से स्कूल आने में एक घंटा लगता है। 7:30 बजे का स्कूल होने से जल्दी उठना पड़ता था। अब समय बदलने से राहत महसूस कर रहे हैं। इससे पढ़ाई के लिए भी समय मिलेगा। - अभिषेक आर्या, कक्षा 10।
सुबह जल्दी उठकर स्कूल के लिए तैयार होना पड़ता था। इससे सुबह के समय पढ़ाई करने का अधिक समय नहीं मिल पाता था। अब दिन के स्कूल से राहत मिली है। - श्याम कश्यप, कक्षा 12।
फलसीमा से पैदल आता हूं। सुबह स्कूल पहुंचने में कई बार देर भी हो जाती थी जिस वजह से शिक्षकों से डांट खानी पड़ती थी। अब दिन का स्कूल होने से राहत मिलेगी। - भावेश बिष्ट, कक्षा 12।

दिन के स्कूल होने से सुबह के समय भी पढ़ाई करने का समय मिल जाता है। स्कूल की छुट्टी के बाद भी अधिक समय पढ़ाई के लिए मिलता है। आवाजाही में भी सुविधा होती है। - मुकुल आर्या, कक्षा 10।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed