फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tight security during polling

मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 14 Feb 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 14 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Tight security during polling
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला

 शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि जिले को छह सुपर जोन, 21 जोन और 83 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। जिसमें एक-एक एसडीएम और सीओ तैनात रहेंगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुलिस की 21 क्यूआरटी टीमें गश्त करती रहेंगी। जिले में भारी संख्या में पुलिस फोर्स के अलावा आगामी दो-तीन दिनों के लिए एएसपी कमलेश उपाध्याय की भी जिले में तैनाती की गई है। उन्होंने कहा गड़बड़ी फैलाने वालों पर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों में सशस्त्र पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। शांति पूर्वक मतदान कराने के लिए जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है।

विज्ञापन


एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पत्रकारों को बताया कि शांति पूर्वक मतदान कराने के लिए जिले में छह सुपर जोन बनाए गए हैं। साथ ही जिले को 21 जोन और 83 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। चार पुलिस उपाधीक्षक, सात निरीक्षक, 62 उप निरीक्षक, 80 हेड कांस्टेबल, 540 कांस्टेबल, 1475 होम गार्ड और 248 पीआरडी जवान लगाए गए हैं। इसके अलावा बाहरी जिलों से छह कंपनी सेंट्रल फोर्स, एक कंपनी पीएसी के अलावा एक पुलिस उपाधीक्षक, दो इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबल, 19 कांस्टेबल, 1200 होमगार्ड भी उपलब्ध हुए हैं। इसमें बाहर से तीन कंपनी सेंट्रल फोर्स की आ चुकी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में 46 संवेदनशील और 72 वर्नेबल बूथ हैं। संवेदनशील और वर्नेबल बूथों में दो-दो सशस्त्र जवान भी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिनों के लिए एएसपी कमलेश उपाध्याय की भी जिले में तैनाती की गई है। उन्हें विशेष तौर पर जागेश्वर और सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्रों की निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि मतदान के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने और गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। लोग निर्भीकता से मतदान करें इसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।  जिले भर में क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) की 21 टीमें बनाई गई हैं जो लगातार विभिन्न क्षेत्रों में गश्त करती रहेंगी और कहीं भी गड़बड़ी की सूचना मिलने पर यह टीमें तुरंत मौके पर पहुंच जाएंगी। उन्होंने बताया है कि मतदान तक धारा 144 लागू कर दी गई है। धारा 144 का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed