फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tiger spotted again in Tadam village, villagers panicked

Almora News: तड़म गांव में फिर दिखा बाघ, ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल

Tue, 26 May 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 26 May 2026 11:10 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में एक बार फिर बाघ की सक्रियता बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Tiger spotted again in Tadam village, villagers panicked
बाघ की सांकेतिक फोटो

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड के तड़म गांव में एक बार फिर बाघ की सक्रियता देखे जाने से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार शाम करीब पांच बजे दिनदहाड़े बाघ उसी क्षेत्र में घूमता दिखाई दिया जहां तीन मई को बौरड़ा तोक निवासी 55 वर्षीय महिपाल सिंह पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। कई ग्रामीणों ने बाघ को प्रत्यक्ष रूप से देखने का दावा किया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दे दी गई थी लेकिन करीब 18 घंटे बीत जाने के बाद भी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि शाम पांच बजे के बाद लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। मजदूरी और रोजमर्रा के कार्यों के लिए बाहर निकलने वाले ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वन विभाग की ओर से घटनास्थल के पास पिंजरा लगाया गया है लेकिन अब तक बाघ को पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


पिछले एक महीने में इसी क्षेत्र में वन्यजीव के हमलों में खीम सिंह और महिपाल सिंह समेत दो ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। इससे पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बीते सप्ताह जिलाधिकारी अंशुल सिंह भी गांव पहुंचे थे और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ा असर

बाघ की दहशत का असर बच्चों की शिक्षा पर भी पड़ रहा है। पिछले 23 दिनों से भौनखाल इंटर कॉलेज जाने वाले 14 बच्चों का स्कूल जाना बंद है। वन विभाग ने कुछ बच्चों के लिए वाहन की व्यवस्था की थी लेकिन घजीरा और बौरड़ा तोक के बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाने की व्यवस्था अब तक नहीं हो पाई है। इससे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की पढ़ाई और बोर्ड परीक्षाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

सोमवार शाम करीब 5 बजे मैंने बाघ को अपने घर से जंगल की तरफ जाते देखा। आधे घंटे बाद ही बाघ ग्रामीण सुंदर सिंह के घर के पास बैठा हुआ दिखाई दिया। बाली राम, पप्पूराम समेत कई ग्रामीणों ने भी उसे देखा। - दिनेश राम, ग्रामीण बौरड़ा


क्षेत्र में बाघ और गुलदार की गतिविधि लगातार बनी हुई है। मंगलवार को भी तड़म और बेलम गांव के बीच में बाघ देखा गया है। - दयाल सिंह, पूर्व प्रधान तड़म

वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। सभी को अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से मना करने के साथ सतर्कता बरतने की अपील भी की जा रही है। - गंगा शरण , वन क्षेत्राधिकारी, मोहान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed