फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tiger Fear in Gagas Valley

रानीखेत के बाद अब गगास घाटी में भी तेंदुए ने मचाया आतंक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Tiger Fear in Gagas Valley
धर्मेंद्र नेगी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत के खनियां गांव के बाद अब गगास घाटी में भी तेंदुए ने आतंक मचाया हुआ है। गगास के भीतरी पिनोली, छानागोलू सहित आसपास के इलाकों में तेंदुआ दिन दोपहर बेखौफ घूम रहा है और अब तक कई मवेशियों को निवाला बना चुका है। तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में भारी दहशत है। इधर खनियां गांव में तेंदुआ दूसरे दिन भी पिंजरे में कैद नहीं हो सका है। नगर से सटे खनियां में तेंदुए का आतंक बरकरार है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने शनिवार को गांव में पिंजरा लगाया दिया। लेकिन वह कैद नहीं हो सका है। सुबह पिंजरा खाली मिला। प्रधान प्रिया आर्या ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए की सक्रियता है। अब तक कई मवेशियों को निवाला बना चुका है। कई स्थानों पर ग्रामीणों को तेंदुआ दिन दहाड़े दिख जा रहा है। हालांकि पिंजरा लगा दिया गया है, लेकिन वह फंसने का नाम नहीं ले रहा है। इधर गगास घाटी में भी तेंदुए का जबरदस्त आतंक मचा हुआ है। यहां ग्रामीणों के कई मवेशियों को निवाला बनाने के साथ कुछ लोगों पर हमला भी बोल चुका है। पिनोली, गुुढोली, चमना, बिष्टकोटली, तिल्यां सहित तमाम स्थानों पर दर्जन भर मवेशियों को वह मार भी चुका है।
विज्ञापन

-खनियां गांव में लंबे समय से तेंदुए का आतंक चल रहा है, दो बार पिंजरा लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक तेंदुआ फंसने का नाम नहीं ले रहा। गांव में दहशत बनी हुई है। हालांकि वन विभाग सक्रियता से कार्य कर रहा है।-प्रिया आर्या, प्रधान खनियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गगास घाटी क्षेत्र में भी तेंदुआ खासा सक्रिय है। आसपास के तमाम गांवों में अब तक वह कई मवेशियों को निवाला बना चुका है, जबकि कई मवेशियों पर दिन दहाड़े झपटने का भी प्रयास कर चुका है। आतंक के चलते दहशत बनी हुई है।-धर्मेंद्र नेगी, पिनोली, गगास घाटी।

-तेंदुआ खनियां में पूर्व में एक महिला पर झपटने का प्रयास भी कर चुका है। पिंजरे में वह कैद नहीं हो पा रहा है। दिन दहाड़े दिखने से दहशत बनी हुई है। बच्चों को अकेले स्कूल भेजना तक दूभर हो रहा है।-राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान खनियां।

प्रिया आर्या

प्रिया आर्या- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed