फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tiger Caged In Maulekhal

वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ एक बाघ, बाघ की डीएनए जांच करेगा वन विभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tiger Caged In Maulekhal
सल्ट में वन विभाग द्वारा पकड़ा गया बाघ। - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट के कूपी गांव में वन विभाग ने एक बाघ को पकड़ा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व इसी ने कूपी गांव की महिला को मारा होगा। फिलहाल वन विभाग ने बाघ को नैनीताल चिड़ियाघर भेज दिया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डीएनए जांच रिपोर्ट से ही पुष्ट हो पाएगा कि पकडे़ गए बाघ ने ही महिला को मारा था या नहीं।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व सल्ट के कूपी गांव में तेंदुए ने गुड्डी देवी को मार डाला था। इसके दो दिन बाद ही तेंदुए ने कुछ मवेशियों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इसे लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी थी। वन विभाग ने गुड्डी के परिजनों को सहायता राशि के तौर पर मुआवजा देकर तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया था। इसके बाद ट्रैप कैमरे से जानकारी मिली कि महिला को मारने वाले बाघ है। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरे बदले। इसके साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी। हालांकि, वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए शिकारी भी बुला लिया था लेकिन इससे पहले ही शुक्रवार को बाघ वन विभाग के पिंजरे में फंस गया। डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि बाघ को नैनीताल चिड़ियाघर में भेज दिया गया है। बाघ की डीएनए जांच की जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि महिला को उक्त बाघ ने मारा है या नहीं। तब तक वन विभाग की टीम गांव में ही मुस्तैद रहेगी। इधर, बाघ को देखने के लिए ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। फिलहाल बाघ के पकड़े जाने से ग्रामीणों में खुशी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed