{"_id":"57b7423e4f1c1b1f176ebd6b","slug":"throw-out-the-corrupt-government-of-the-congress-bhatt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकें: भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकें: भट्ट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
सभा में मौजूद नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद आयोजित भाजपा की सभा में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव अधिक दूर नहीं हैं और अब कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार नाम की चीज नहीं रह गई है।
विज्ञापन
आर्य इंटर कालेज के मैदान में भाजपा की सभा को संबोधित करते हुए श्री भट्ट ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को भी याद किया। सांसद और केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने केंद्र की उपलब्धियों को बताते हुए प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने सरकार पर भाजपा विधायकों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने और क्षेत्र की उपेक्षा पर नाराजगी जताई। इस दौरान देहरादून से पहुंची सांस्कृतिक टीम ने गिरीश सनवाल के निर्देशन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक जीना की ओर से पांच दर्जन महिला मंगल दलों को सांस्कृतिक सामग्री का वितरण भी किया गया। सभा को बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, नानकमत्ता विधायक डा. प्रेम सिंह राणा, लोहाघाट विधायक पूरन फर्त्याल, लैंसडाउन विधायक दलीप सिंह रावत, दिनेश मेहरा, लीला बिष्ट, नरेंद्र भंडारी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूरन रजवार ने किया।
विज्ञापन