{"_id":"585ea69c4f1c1b3d77e39f4d","slug":"through-cctv-cameras-will-also-look-at-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी के जरिए भी रहेगी नगर पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी के जरिए भी रहेगी नगर पर नजर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 24 Dec 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में सीसीटीवी कंट्रोल रूम का शुभारंभ करते विधायक मनोज तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में सीसीटीवी ने काम करना शुरू कर दिया है। इससे नगर में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। शनिवार को एसएसपी कार्यालय में विधायक मनोज तिवारी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन करते हुए कहा कि सीसीटीवी नगर को सुरक्षित रखने में सहयोग देंगे। उन्होंने बताया कि विधायक निधि से दिए गए 35 लाख के बजट से पालिका द्वारा अपनी देखरेख में यह कार्य कराया गया है। नगर के 21 स्थानों में 39 कैमरे लगाए गए हैं जबकि दो कैमरे लैमन आई कंपनी की ओर से लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक मनोज तिवारी ने सीसीटीवी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की घटना नगर क्षेत्र में घटित होने पर तथा यातायात बाधित होने पर उक्त सीसीटीवी से अपराधों को नियंत्रित करने और उनकी विवेचना करने और यातायात को सुचारू रखने में पुलिस को काफी मदद मिलेगी। एसएसपी डीएस कुंवर ने बताया कि विधायक के सौजन्य से नगर के विभिन्न 21 स्थानों में 39 सीसीटीवी लगाए गए हैं जबकि दो कैमरे ऑनलाइन मल्टीमार्ट प्रालि ब्रांड लैमन आई के डायरेक्टर संदीप गोयल और कुलदीप गोयल द्वारा लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 21 कैमरों में सात में वाईफाई रिसीवर और 14 स्थानों में फाइबर आप्टिक केबल भी लगे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कैमरों के माध्यम से अपराध नियंत्रण के साथ ही ट्रैफिक कंट्रोल और गश्त पर लगे पुलिस कर्मियों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। कैमरे मुख्य बाजारों के अलावा अपर और लोअर माल रोड के प्रमुख स्थानों पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी सविन बंसल, एसडीएम विवेक राय आदि की मौजूदगी में नगर अल्मोड़ा का लाइव डैमो भी दिखाया गया। इस अवसर पर सीओ आरएस टोलिया, अधिशासी अधिकारी पालिका अशोक वर्मा, कोतवाल उत्तम सिंह, सूचना अधिकारी शंकर पांडे, सहायक सूचनाधिकारी अजनेश राणा, पीतांबर पांडे, पूरन सिंह रौतेला, कमल सिंह पवार, संतोष बगडवाल, तारा दत्त पांडे, केएन चौसाली, हरीश चंद्र पंत, किशन गुरुरानी, दीपेश जोशी, मनोज पवार, नूर अकरम, दानिश खान, लता तिवारी, राधा बंगारी आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन