फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three youths arrested for stealing from bar

Almora News: बार से चोरी के मामले में दो सगे भाई सहित तीन युवक गिरफ्तार

Mon, 07 Aug 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 07 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three youths arrested for stealing from bar

विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के एक बार में चोरी करने के आरोप में दो सगे भाई सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक तीनों नशे के आदी थे, इसके लिए उन्होंने बार में हाथ साफ कर शराब और बियर के साथ ही नकदी चुराई। दोनों भाईयों के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित चोरी के आरोप में तीन-तीन केस दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार बीती पांच अगस्त की रात नगर के एक बार में चोरों ने शटर का ताला तोड़ कर शराब, बियर, स्वैप मशीन, सीसीटीवी की डीवीआर सहित गल्ले से 15 हजार रुपये चुरा लिए। दूसरे दिन सुबह बार संचालक हयात सिंह बिरोड़िया को घटना का पता चला तो उसने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई। एसएसआई सतीष चंद्र कापड़ी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को करबला के पास से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि आरोपी बक्शीखोला निवासी पारस जोशी (27), लक्षित जोशी (25) और नरसिंहबाड़ी निवासी आलोक कुमार उर्फ अक्कू (19) को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि पारस और लक्षित दोनों सगे भाई हैं। आरोपियों के पास से शराब की बोतल, स्वैप मशीन और चोरी की गई नकदी बरामद हुई है। तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। टीम में एसआई बिशन लाल, कांस्टेबल केशव भौत, खुशाल राम, दीवान सिंह सांगा, महिपाल सिंह शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे की लत ने बना दिया अपराधी
अल्मोड़ा। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि तीनों युवकों को नशे की लत ने अपराध की दलदल में धकेल दिया। उन्होंने बताया कि तीनों नशे के आदी हैं। नशे की इस लत को पूरा करने के लिए उन्होंने बार में हाथ साफ किया। बताया कि इससे पहले भी आरोपी पारस जोशी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के साथ ही धारा 379, 380, 411 के तहत तीन केस दर्ज हैं, जिनमें से एक मुकदमा भवाली नैनीताल में दर्ज है। वहीं उसके भाई लक्षित जोशी के खिलाफ धारा 379, 380, 411 के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed