{"_id":"58c818f04f1c1b6a3732a856","slug":"three-year-old-child-dies-of-forest-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल की आग से तीन साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल की आग से तीन साल की बच्ची की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 14 Mar 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल की आग ने तीन साल की बच्ची की जान ले ली। जानवरों को चराने गए बच्चों के साथ तीन साल की एक बच्ची भी जंगल चली गई थी। इस बीच वह जंगल में लगी आग की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गई। उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बीती सात मार्च को भैंसियाछाना ब्लॉक के ब्रह्मटाना गांव के कुछ बच्चे अपने पालतू जानवरों को चराने के लिए पास के जंगल में गए थे। उनके साथ हरगोविंद प्रसाद की तीन साल की बच्ची आराध्या भी जंगल चली गई। इस बीच ब्रह्मटाना और भेटा-डांगी गांव की सरहद के पास जंगल में आग भड़क गई। आराध्या आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई।
विज्ञापन
बाद में परिजन उसे उपचार के लिए अल्मोड़ा ले गए। डाक्टरों ने उसे एसटीएच हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान आठ मार्च को आराध्या ने दम तोड़ दिया। क्षेत्र के पटवारी त्रिलोचन भट्ट ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें दस मार्च को मिली। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दे दी गई है। इधर पीड़ित परिवार ने वन विभाग को भी घटना की सूचना दी है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन