फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three thousand women died of breast cancer in five years in uttarakhand

Uttarakhand: राज्य की महिलाओं का दर्द बढ़ा रहा स्तन कैंसर, पांच सालों में करीब तीन हजार की मौत; जानिए कारण

Thu, 26 Sep 2024 11:31 AM IST
हीरा मेहरा हेमंत बिष्ट, संवाद
हेमंत बिष्ट, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Sep 2024 11:31 AM IST
सार

उत्तराखंड में महिलाओं में स्तन कैंसर तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य एजेंसियों की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि उत्तराखंड में 2019 से 2023 तक 8,841 महिलाएं इस रोग से जूझ रही हैं। करीब 3289 महिलाओं की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Three thousand women died of breast cancer in five years in uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

राज्य में महिलाओं में स्तन कैंसर तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य एजेंसियों की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि उत्तराखंड में 2019 से 2023 तक 8,841 महिलाएं इस रोग से जूझ रही हैं। करीब 3289 महिलाओं की मौत हो चुकी है। मेडिकल काॅलेज अल्मोड़ा के ऑन्कोलॉजिस्ट असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.राहुल सिंह ने बताया कि इस बीमारी का प्रभाव बढ़ने की स्थिति में स्तन में शुरुआत में गांठ बनती है, जो बाद में ट्यूमर का रूप ले लेती है। इसमें मरीज को सर्जरी और कीमोथैरेपी से इलाज दिया जाता है। जनवरी से अब तक 10 से ज्यादा मरीजों का उपचार किया जा चुका है। मामला ज्यादा गंभीर होने पर मरीज को हायर सेंटर भी रेफर करना पड़ता है। 

कारण

यह बीमारी अधिकतर आनुवांशिक होती है। तेजी से बदल रही जीवनशैली और खानपान का तरीका भी इसका कारण बनता है। खासतौर पर महिलाओं में शिशुओं को स्तनपान कराने की घटती आदत भी इसका प्रमुख कारण माना गया है। चिकित्सकों की सलाह है कि महिलाओं को शिशुओं को स्तनपान जरूर कराना चाहिए।

विज्ञापन

कुमाऊं के चार जिलों में स्तन कैंसर के मामले (प्रतिवर्ष)

अल्मोड़ा         15-20

बागेश्वर           8- 9

चंपावत          5-6

 

पिथौरागढ़     10- 12

स्तन कैंसर से ग्रस्त महिलाएं

2019 - 1678

 

2020 - 1723

2021 - 1768

2022 - 1813

2023 - 1859

 

स्तन कैंसर से ग्रस्त महिलाओं की मृत्यु

 

2019 - 624

2020 - 641

2021 - 658

2022 - 674

 

2023 - 692


महिलाओं को स्तन कैंसर से बचने के लिए संतुलित आहार जरूरी है। ऐसी समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से जांच कराएं।
- डॉ. आरसी पंत सीएमओ, अल्मोड़ा

मेडिकल काॅलेज के अधीन बेस अस्पताल में महिलाओं को विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार दिया जा रहा है। जिस किसी भी मरीज को शिकायत हो, उसे बिना समय गंवाए विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. सीपी भैंसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed