{"_id":"684c6c39fb8ab955a3036635","slug":"three-months-relaxation-for-admission-in-rte-almora-news-c-232-1-ksp1005-129397-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आरटीई में प्रवेश के लिए तीन माह की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आरटीई में प्रवेश के लिए तीन माह की छूट
Fri, 13 Jun 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गरीब अभिभावकों और बच्चों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रवेश लेने के लिए अब तीन महीने की छूट मिलेगी। सरकार ने इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया है। लंबे समय से लोग कक्षा एक में प्रवेश दिलाने के लिए उम्र सीमा में संशोधन करने की मांग कर रहे थे।
कक्षा एक में प्रवेश के लिए अब एक जुलाई से पूर्व बच्चे की आयु छह वर्ष से अधिक होनी चाहिए। पूर्व में एक अप्रैल से पूर्व छह वर्ष से अधिक होनी चाहिए थी। अब कक्षा एक में प्रवेश के लिए एक जुलाई से पूर्व छह वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को भी कक्षा एक में प्रवेश मिलेगा। बता दें कि उम्र सीमा में संशोधन होने से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी। उम्र बाध्यता के कारण उन्हें आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश नहीं मिल पा रहा था। सचिव रविनाथ रामन का कहना है कि संशोधन के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।