फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three killed, eight injured in Max Jeep ditch

मैक्स जीप खाई में गिरी तीन की मौत, आठ घायल

Wed, 07 Jun 2017 10:44 PM IST
अल्मोड़ा अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Jun 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Three killed, eight injured in Max Jeep ditch
खाई में गिरी मैक्स - फोटो : amar ujala

हल्द्वानी से बेरीनाग जा रही मैक्स जीप बुधवार सुबह सेराघाट के निकट मंगलता टानी में करीब 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और आठ घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है। बताया जाता है कि चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई।  बुधवार सुबह हल्द्वानी से बेरीनाग जा रही मैक्स जीप संख्या यूके04-टीए-9363 टानी मंगलता के पास अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर नीचे जैंगन नदी में जा गिरी। जीप में सवार गौरव कुमार (21) पुत्र केसर राम, निवासी पुनोली गंगोलीहाट, अजय कुमार (21) पुत्र लालू राम, निवासी बोरा आगर जाड़ा पानी और लछुली देवी (70) पत्नी तुला राम निवासी बोराआगर जाड़ापानी की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जबकि प्रकाश चंद्र (27)पुत्र गोपाल राम, दानूथल, रंजीत सिंह (51) पुत्र दानसिंह, निवासी ओलिया गांव पिथौरागढ़, रमेश राम पुत्र तुलाराम बोरा, आगर जाड़ापानी, लालू राम(66) पुत्र प्रेम राम तथा मनोहर सिंह (37) पुत्र देव सिंह, निवासी पिथौरागढ़  घायल हो गए। घायलों का सीएचसी सेराघाट में प्राथमिक इलाज किया गया। बाद में डा. रोहित रैखोलिया ने गंभीर चोट को देखते हुए चारों घायलों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा के लिए रेफर किया। तीन अन्य गंभीर घायलों वाहन चालक और मालिक गणेश दत्त (49) पुत्र मधुसूदन, सलिया पिथौरागढ़, प्रमोद सिंह (26) पुत्र देवसिंह, वैसाली, पिथौरागढ़ तथा राजेंद्र सिंह (45) पुत्र धनसिंह ओढ़ा, पिथौरागढ़ की गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


आशंका है कि चालक को झपकी आने से यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलने पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, तहसीलदार प्रयाग दत्त सनवाल मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक मनोज तिवारी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने भी मौके पर पहुंचकर घटना पर दुख जताया और घायलों के इलाज के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इधर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उधर महिला और बाल कल्याण राज्य मंत्री रेखा आर्या ने बताया है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मृतकों के परिजनों को एक लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आपदा किट की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया 
धौलछीना। सेराघाट के पास हुई जीप दुर्घटना की जानकारी जिला प्रशासन को तीन घंटे बाद 108 सेवा के जरिए मिल सकी। जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा गांव में बांटे गए आपदा किट और ट्रेनिंग का लाभ उठाते हुए स्थानीय लोगों ने मौसम खराब होने के बावजूद घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया था। मदद करने वालों में विनोद कुमार, मान सिंह, रवींद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, नरेंद्र सिंह, पूरन सिंह, चंदन सिंह, बसंत सिंह, पुष्कर सिंह, हीरा सिंह, प्रकाश सिंह, गोविंद सिंह, अर्जुन सिंह शामिल थे। इधर ग्रामीणों ने पहाड़ में रात के वक्त यात्री वाहन चलाने पर रोक लगाने और भैंसियाछाना ब्लाक में वायरलैस सेट के साथ आपदा कंट्रोल रूम बनाने तथा पुलिस चौकी खोलने की भी मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed