{"_id":"5953f77a4f1c1b8b368b46fc","slug":"three-day-all-india-drama-festival-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय ऑल इंडिया ड्रामा फेस्टिवल शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय ऑल इंडिया ड्रामा फेस्टिवल शुरू
अल्मोडा, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
जीडी बिड़ला स्कूल रानीखेत में ड्रामा की प्रस्तुति देते बच्चे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलियानौला स्थित जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल में तीन दिवसीय ऑल इंडिया ड्रामा फेस्टिवल शुरू हो गया है। समारोह में मेजबान विद्यालय सहित देश के विभिन्न स्थानों पर स्थित सात विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन करते हुए विद्यालय की उप निदेशिक शरत प्रिया पट जोशी ने कहा कि युवा पीढ़ी का रुझान नाटकों की तरफ बढ़ाने के उद्देश्य से ही इस उत्सव का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
युवाओं को इस विधा को प्रचारित करने की जरूरत है। कहा कि प्राचीन समय में मनोरंजन के साधनों का अभाव था, मनोरंजन के लिए हास्य सहित तमाम तरह के रचनात्मक नाटकों का आयोजन होता था, लेकिन धीरे-धीरे यह विधा लुप्त हो रही है। युवा पीढ़ी को इस बारे में जागरूक करने की जरूरत है। लगातार आयोजनों से ही यह विधा जीवित रह सकती है।
विज्ञापन
ड्रामा फेस्टिवल में असम स्थित वैली स्कूल बलिपारा, मजखाली स्थित अशोक हाल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल, आरके पुरम नई दिल्ली स्थित डीपीएस स्कूल, द डेली कालेज इंदौर, महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल जयपुर, सैनिक स्कूल बीजापुर कर्नाटक, शरन बस्वेश्वर रेंजीडेंशियल पब्लिक स्कूल गुलबर्ग, द इमरल्ड हाउट्स इंटनेशनल स्कूल इंदौर स्कूल के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने हास्य सहित तमाम मार्मिक नाटकों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग स्कूल के डायरेक्टर प्रिंसिपल केएस चीमा भी थे।
विज्ञापन