{"_id":"5702c9bb4f1c1bcd60c81198","slug":"three-control-rooms","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल शिकायत दर्ज करने को तीन कंट्रोल रूम बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल शिकायत दर्ज करने को तीन कंट्रोल रूम बने
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 05 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गर्मी के सीजन को देखते हुए जल संस्थान ने नगर क्षेत्र में तीन कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं, यह कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे काम करेंगे। उपभोक्ता पेयजल संबंधी शिकायत कंट्रोल रूम में दर्ज करा सकते हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंद किशोर ने बताया कि गरमी के सीजन को देखते हुए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्या के समाधान के लिए विभाग तत्पर है। जनता की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए तीन कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जिनमें पेयजल संबंधी समस्या की शिकायत उपभोक्ता दर्ज करा सकते हैं। जलकल कार्यालय अल्मोड़ा स्थित कंट्रोल रूम का नंबर 05962-231356, सर्किट हाउस जोन अल्मोड़ा नगर कंट्रोल रूम का नंबर 05962-231289 और एडम्स जोन अल्मोड़ा नगर कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 05962-234136 है।
विज्ञापन