{"_id":"59bec5894f1c1b2e688b5283","slug":"three-arrested-for-liquor-trafficking-from-diffrent-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग जगह शराब तस्करी में तीन लोग गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग जगह शराब तस्करी में तीन लोग गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने जिले के तीन अलग-अलग स्थानों में अवैध रूप से शराब बेच रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 15 हजार रुपये कीमत की देसी और अंग्रेजी शराब (172 पव्वे) बरामद हुई है। तीनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक सल्ट पुलिस ने चेकिंग के दौरान हीरा सिंह निवासी रूडौली को सराईखेत मार्ग पर अवैध रूप से ले जाई जा रही 125 पव्वे शराब के साथ गिरफ्तार किया।
टीम में थानाध्यक्ष सल्ट जय प्रकाश चंद्र, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, दीपक गोस्वामी शामिल थे। वहीं, लमगड़ा मौरनौला चौकी पुलिस ने पंकज सनवाल निवासी सिरसौली, लमगड़ा के कब्जे से 25 पव्वे देसी शराब बरामद की। टीम में एसआई उपनिरीक्षक गोविंद सिंह, जगदीश पाठक, वीरेंद्र मेहता, कुंदन सिंह शामिल हैं।
इसके अलावा एसओजी की सूचना पर पुलिस ने नगर में भी चेकिंग अभियान चलाकर कसारदेवी रोड स्थित बियर बार के पास कुंदन सिंह निवासी मौना, गंगोलीहाट के कब्जे से 44 पव्वे शराब बरामद की। पुलिस टीम में उप निरीक्षक जीवन सामंत, पवन कुमार, त्रिलोक सिंह शामिल थे। पकड़े गए सभी तीनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।