{"_id":"601ee5c48ebc3e26b922a5bd","slug":"three-arrested-for-cannabis-smuggling-case-filed-almora-news-hld41384492","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा तस्करी में तीन गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजा तस्करी में तीन गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
भतरौंजखान में गांजे के साथ गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भतरौंजखान पुलिस ने मोहान चेक पोस्ट पर दो बाइकों में गांजे की तस्करी कर रहे तीन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने 12 किलो से अधिक गांजा बरामद कर तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों बाइकें सीज कर दी गईं।
शनिवार को भतरौंजखान पुलिस ने मोहान चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बाइक (यूके-04टी 6646) को रोका। बाइक सवार नैनीताल जिले के रामनगर पूछड़ी निवासी इरशाद (26), टांडा मल्लू रामनगर निवासी शाकिर (35) के पास कट्टे में 5.346 किलो गांजा बरामद हुआ। वहीं बाइक (यूके 04पी 6989) पर जितेंद्र कुमार (20) निवासी पूछड़ी रामनगर नैनीताल के कब्जे से एक बोरे में 7.320 किलो गांजा बरामद हुआ है।
थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि आरोपी गांजे को पौड़ी गढ़वाल के किंगोलीखाल गांव से रामनगर बेचने ले जा रहे थे। आरोपी इरशाद ट्रक ड्राइवर, शाकिर लाइनमैन और जितेंद्र कुमार मजदूरी करता है। तीनों को गिरफ्तार कर थाना धारा- 20/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस को कुल 12.666 किलो गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत 51 हजार रुपये है। पुलिस टीम में एसआई ललित दिगारी, कांस्टेबल नवीन पांडे, दीपक कुमार आदि रहे।