फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Thousands of medicines expired in Jan Aushadhi Center

जन औषधि केंद्र में हजारों की दवाएं हुई एक्सपायर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Thousands of medicines expired in Jan Aushadhi Center
जन औषधि केंद्र में एक्सपायर पड़ी दवाएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अस्पतालों में डॉक्टर जन औषधि केंद्र की दवाएं नहीं लिख रहे हैं। इस कारण जन औषधि केंद्र की दवाएं खराब हो जा रही हैं। जिला अस्पताल में स्थित जन औषधि केंद्र में हजारों की दवाएं एक्सपायर हो गईं।
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र में बाजार की अपेक्षा सस्ती दवाएं मिलती हैं।
लोगों की ओर से बार-बार शिकायत करने के बावजूद कई डॉक्टर जन औषधि केंद्र की दवाएं नहीं लिखते। जिससे कई बार जन औषधि केंद्र में उपलब्ध दवाएं पड़ी रह जाती हैं। जन औषधि केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक इस बीच वहां हजारों रुपये की दवाएं की एक्सपायर तिथि निकल गई हैं और इन दवाओं को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

इधर जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ.आरसी पंत ने बताया कि सभी डॉक्टरों को पहले से ही निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों के लिए जन औषधि केंद्र में उपलब्ध दवाओं को लिखें। ताकि मरीजों को अनावश्यक बाजार की महंगी दवाएं नहीं खरीदनी पड़ें। उन्होंने कहा कि इस बारे में एक बार फिर से निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुधवार को नहीं हुए अल्ट्रासाउंड
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में बुधवार को अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुसुमलता बुधवार को महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की जांचों से संबंधित अल्ट्रासाउंड किए जबकि उनके साथी डा. नरेश को फिलहाल बेस अस्पताल भेज दिया गया है। इस कारण बुधवार को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आए लोगों को निराश लौटना पड़ा। अब बृहस्पतिवार को रोज की तरह अल्ट्रासाउंड होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed