{"_id":"89da0fba86435a66703d8d877f9a76dc","slug":"third-traveler-departed-aadi-kailash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरा आदि कैलाश यात्री दल रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरा आदि कैलाश यात्री दल रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदि कैलास यात्रा पर निकला 34 सदस्यीय तीसरा जत्था यहां से पाताल भुवनेश्वर को रवाना हुआ। दल में चार महिलाएं और 30 पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
दल के गाइड कुमाऊं मंडल विकास निगम के हरीश पवार हैं। दल का दन्यां पहुंचने पर पर्यटक आवास गृह कर्मियों ने स्वागत किया। जलपान करने के बाद यात्री अगले पड़ाव को रवाना हुए।
तीसरे जत्थे में चंडीगढ़ के 18, गुजरात के छह, महराष्ट्र के पांच, बंगलुरु के चार, केरल का एक यात्री शामिल है। चंडीगढ़ निवासी बाइस वर्षीय रोहित सबसे कम उम्र के हैं।
विज्ञापन
वह पहली बार यात्रा पर जा रहे हैं। दल का स्वागत करने वालों में पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक लक्ष्मीदत्त पांडे, बन्नू लाल, हरीश पंत, गोपाल राम आर्य, मनजीत, सोनू पांडे आदि शामिल हैं।
विज्ञापन