फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Thieves raid at the drug store in the plaza market

चोरों का चौक बाजार में दवा की दुकान पर धावा

Tue, 09 Jun 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा Updated Tue, 09 Jun 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Thieves raid at the drug store in the plaza market
 नगर में चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग रहा है। बेखौफ चोरों ने सोमवार रात शहर के बीचोंबीच चौक बाजार में दुमंजिले में स्थित दवा की दुकान के ताले तोड़ डाले। दुकान के गल्ले में रखी करीब पांच हजार की नगदी समेत एक लाख रुपये मूल्य के दवा और उपकरण चुरा लिए। शातिर चोर दुकान के भीतर निगरानी के लिए लगे सीसी टीवी कैमरों का रिकार्डिंग बाक्स भी ले गए। दुकान स्वामी ने पुलिस में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

चौक बाजार में दुमंजिले में मेडिकल हॉल है। दुकान के बाहर चैनल गेट लगा है। दुकान में जाने के लिए शटर और लकड़ी का दरवाजा है। दुकान की पहली मंजिल पर लगा चैनल गेट सही सलामत था। रात के समय चोरों ने दुकान के प्रवेश द्वार पर लगे शटर के दो ताले और उसके अंदर लकड़ी के दरवाजे तोड़ डाले। आशंका है कि चोर धारानौला पैदल मार्ग से दुमंजिले में चढ़े।
विज्ञापन

चोर दुकान के अंदर गल्ले में रखी करीब पांच हजार की रेजगारी और नोट, ब्लड प्रेशर नापने की डिजीटल मशीनें, सीसी टीवी कैमरे का रिकार्डिंग बाक्स, कीमती दवाएं समेत करीब एक लाख रुपये का माल ले उड़े। दुकान में रखे लैपटॉप को भी चोर निश्चित स्थान से निकालकर दरवाजे के पास ले आए थे पर नहीं ले गए। दुकान स्वामी राघव पंत को आज सुबह आसपास के दुकानदारों ने सूचना दी। इसके बाद वह पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। दुकान स्वामी ने चोरी की तहरीर पुलिस में दी है। मालूम हो कि बाजार क्षेत्र में रात के समय कई लोग आते जाते हैं। पुलिस की गश्त भी रहती है। इसके बावजूद बेखौफ चोर घटना को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed