फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Thieves broke the lock in cash kept in the house

चोरों ने ताला तोड़ घर में रखी नकदी उड़ाई

Thu, 15 Nov 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 15 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock in cash kept in the house
सरकार की आली में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
चोरों ने नगर से सटे सरकार की आली में सुंदर सिंह बिष्ट के घर में घुसकर हजारों की नगदी साफ कर ली। घटना की रात घर पर कोई नहीं था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।  
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक घर में रहने वाली मंजू भाकुनी बीते शनिवार को बच्चों समेत अपने गांव दौलाघट गई थीं। जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को भी दी थी। बुधवार को जब वह वापस आईं तो तो घर का ताला टूटा मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर में रखे करीब 35 हजार रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले हरीश बिष्ट के मकान के आगे लगे सीसीटीवी को भी खंगाला। जिसमें उन्हें रात के वक्त संदिग्ध लोग घर में घुसते हुए दिखाई दिए। एसआई संतोष देवरानी ने बताया कि  मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed