फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   they did not want nagar pachayat

नगर पंचायत में शामिल करने के विरोध में तहसील में किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
they did not want nagar pachayat
नगर पंचायत में शामिल करने के विरोध में चौखुटिया तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत में शामिल किए गए कतिपय ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों और महिलाओं आदि ने नगर पंचायत में शामिल होने का विरोध करते हुए तहसील मुख्यालय में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। ज्ञापन में कहा गया है कि व्यक्ति विशेष को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के लिए नगर पंचायत का गठन किया गया है, जिसमें उनको विश्वास में नही लिया गया। कहा गया कि उनकी मांगों पर कार्रवाई न होने पर वे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत में शामिल किए जाने के विरोध में तहसील कार्यालय के बाहर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया। बाद में तहसीलदार सतीश बर्थवाल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में करीब ढाई सौ लोगों के हस्ताक्षर थे। जिसमें कहा गया कि उनका मुख्य व्यवसाय पशु पालन, खेती और बागवानी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बनने से उनके मौलिक अधिकारों का हनन हो जाएगा। लिहाजा नगर पंचायत के संबंध में जारी अधिसूचना को निरस्त किया जाए।
प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में दयाल सिंह मेहरा, दानसिंह, शारदा देवी, पार्वती देवी, रेखा देवी, रमा देवी, गीता, बसंती, पुष्पा, शांति, तारादेवी, भगवती, हंसी, तारासिंह, बिपिन गिरी, जगत बौरा, भूपालसिंह, मोहन सिंह, भैरव सिंह, दुर्गा देवी, कमला देवी, कौंशल्या देवी, दीपा, नीमा व भवानी देवी आदि कई शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed