{"_id":"68925622ae401c588807f88c","slug":"there-used-to-be-a-queue-for-admission-now-students-have-to-be-searched-almora-news-c-232-1-alm1002-131886-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कभी दाखिले के लिए लगती थी लाइन, अब ढूंढने पड़ रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कभी दाखिले के लिए लगती थी लाइन, अब ढूंढने पड़ रहे छात्र
Wed, 06 Aug 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के युवा तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई करने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में संचालित नौ पॉलीटेक्निक संस्थानों में इस सत्र में 50 फीसदी सीटें भी नहीं भर पाई हैं। इसकी मुख्य वजह छात्रों की रुचि के अनुरूप कोर्स संचालित न होना माना जा रहा है। शोध विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान (आईआरडी) ने अब रिक्त सीटों को भरने के लिए पहले आओ और पहले पाओ के तहत विद्यार्थियों को सीधे प्रवेश देने का निर्णय लिया है।
युवाओं को तकनीकी शिक्षा का ज्ञान देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए अल्मोड़ा में नौ राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान स्थापित किए गए लेकिन इन संस्थानों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं में कोई ज्यादा उत्साह नजर नहीं आ रहा है। नए शिक्षा सत्र में इन संस्थानों में 959 सीटों के सापेक्ष केवल 403 प्रवेश हुए हैं। इस स्थिति से संस्थान प्रबंधन की चिंता बढ़ने लगी है। संस्थानों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए अब आईआरडी ने छात्र-छात्राओं को बगैर प्रवेश परीक्षा के दाखिला देने का फैसला लिया है। इससे कमजोर विद्यार्थियों को भी प्रवेश मिल सकेगा। संवाद
काउंसलिंग के चुकाने होंगे 200 रुपये
अल्मोड़ा। पॉलीटेक्निक संस्थानों में 14 अगस्त तक इच्छुक विद्यार्थी सीधे प्रवेश ले सकेंंगे। बिना प्रवेश परीक्षा दिए प्रवेश लेने वाले छात्र- छात्राओं की काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उन्हें 200 रुपये शुल्क चुकाना होगा। वहीं प्रवेश परीक्षा पास करने वाले रैंकधारी विद्यार्थियों को शुल्क जमा नहीं करना होगा।
विज्ञापन
किन संस्थानों में हुए कितने प्रवेश
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा महिला पॉलीटेक्निक में 74, द्वाराहाट में 190, जैंती में आठ, चौनलिया में 10, ताकुला में 61, सल्ट में 28, बाड़ेछीना में 14, दन्या में पांच और मल्ला सालम में 13 प्रवेश हुए हैं।
कोट
बगैर प्रवेश परीक्षा के ही अब छात्र-छात्राओं को संस्थानों में रिक्त सीट पर प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक छात्र- छात्राओं के लिए तकनीकी ज्ञान पाने का यह सुनहरा अवसर है। प्रशिक्षण प्राप्त कर उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
- रेखा असवाल, प्रधानाचार्य, महिला पॉलीटेक्निक, अल्मोड़ा