फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   There is no teacher in the Polytechnic College in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में पॉलीटेक्निक कॉलेज में गुरु ही नहीं

Mon, 25 Sep 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 25 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
There is no teacher in the Polytechnic College in Almora
पॉलीटेक्निक दन्यां। संवाद
अल्मोड़ा। तकनीकी शिक्षा का ज्ञान देकर युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए खोले गए पॉलीटेक्निक संस्थान खुद बदहाली से जूझ रहे हैं। हालात यह हैं कि जिले में संचालित नौ पॉलीटेक्निक में तकनीकी शिक्षा का ज्ञान देने वाले व्याख्याताओं के 75 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त हैं, इस पर सरकारी मशीनरी की नजर अब तक नहीं पड़ी है। ऐसे में यहां सुनहरे भविष्य से सपने लिए पहुंचने वाले 400 से अधिक विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लगा है।
विज्ञापन


जिले के युवाओं और बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा का ज्ञान देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने के दावे कर जिला मुख्यालय में महिला सहित ताकुला, दन्या, बाड़ेछीना, जैंती, मल्ला सालम, चौनलिया, द्वाराहाट, सल्ट में पॉलीटेक्निक संस्थान खोले गए हैं। सभी संस्थानों को अपना भवन तो नसीब हुआ है, लेकिन सरकारी मशीनरी इनमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के लिए व्याख्याताओं की तैनाती करना भूल गई है।
विज्ञापन

महिला, ताकुला और द्वाराहाट पॉलीटेक्निक में किसी तरह पर्याप्त व्याख्याताओं की तैनाती हुई है। अन्य छह संस्थानों में तकनीकी शिक्षा का ज्ञान देकर बेरोजगारों के जीवन में उजियारा लाने वाले व्याख्याता नहीं हैं। इन संस्थानों में संचालित ट्रेडों में व्याख्याताओं के 21 पद स्वीकृत हैं, जिसके सापेक्ष महत छह की ही तैनाती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसायन, भौतिक, गणित, अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों की बारीकियां सिखाने वाले व्याख्याताओं के न होने से इनमें पढ़ने वाले 418 विद्यार्थियों का भविष्य संकट में है और वे परेशान हैं। वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

चौनलिया पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र पांडे का कहना है कि रिक्त पदों की सूचना निदेशालय भेजी गई है। नियुक्ति शासन स्तर पर ही संभव है।



इधर दन्या पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य संजय कुमार का कहना है कि व्याख्याता न होने से अन्य संस्थानों से इनकी व्यवस्था की जा रही है। रोटेशन के जरिए विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा का ज्ञान दिया जा रहा है।

मनमाफिक ट्रेड का भी नहीं हो सका संचालन
अल्मोड़ा। वर्ष 1985 से 2014 के बीच इन पॉलीटेक्निक का संचालन शुरू हुआ। हैरानी की बात यह है कि देश भर में तकनीकी का विकास होने के बाद भी इन संस्थानों में नए ट्रेड संचालित नहीं हो सके हैं। जिन ट्रेड के साथ इनका संचालन हुआ वह अब तक भी निरंतर जारी है। विद्यार्थी बदलते दौर के साथ नऐ ट्रेड की चाह रख रहे हैं, जो पूरी नहीं हो रही है। दन्या, चौनलिया, जैंती, मल्ला सालम में सालों बाद भी दूसरा ट्रेड संचालित नहीं हो सका है।
-
पॉलीटेक्निक चौनलिया में नहीं है पेयजल कनेक्शन
अल्मोड़ा। पॉलीटेक्निक चौनलिया में पेयजल कनेक्शन भी नहीं है। दो आउटसोर्स कर्मचारी और तीन पीआरडी जवान आसपास के जल स्रोत से पानी ढोकर संस्थान की टंकी में पानी संग्रहित करते हैं। पेयजल कनेक्शन न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


छात्रावास की समस्या

अल्मोड़ा। जिले में संचालित पॉलीटेक्निक कॉलेज में दूर-दराज से विद्यार्थी सुनहरे भविष्य के सपने लिए पहुंचते हैं। जिला मुख्यालय में संचालित महिला पॉलीटेक्निक को छोड़कर अन्य किसी भी संस्थान में छात्रावास नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों को किराये में कमरा लेकर रहना पड़ रहा हैं। ऐसा न कर पाने वाले निर्धन विद्यार्थियों के लिए इन संस्थानों से दूरी बनाना मजबूरी है।
-
व्याख्याताओं के पदों का विवरण
पॉलीटेक्निक स्वीकृत पद रिक्त पद छात्र संख्या संचालित ट्रेड
दन्या 4 4 62 1
चौनलिया 4 3 50 1
जैंती 3 2 64 1
मल्ला सालम 3 2 42 1
सल्ट 4 1 90 3
बाड़ेछीना 3 3 110 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed