फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   There is no employee in the Horticulture Department

Almora News: उद्यान विभाग में कर्मचारी ही नहीं, कैसे चले काम

Wed, 23 Aug 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 23 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
There is no employee in the Horticulture Department

विज्ञापन

अल्मोड़ा। किसानों की आय बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालने वाले उद्यान विभाग के लिए ऐसा कर पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। विभाग में कर्मियों की भारी कमी है। जिले भर में उद्यान सहायक, फसल संरक्षण सहायक प्रभारी, फल संरक्षण प्रभारी समेत अन्य कर्मियों के 69 पद रिक्त चल रहे हैं। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें योजनाओं का समय से लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके बावजूद उनकी आय दोगुनी करने के दावे हो रहे हैं।


जिले में बागवानी को बढ़ावा देकर किसानों की आय दोगुनी करने के दावे तो हो रहे हैं लेकिन इन दावों को अंजाम तक पहुंचाने वाले नहीं हैं। उद्यान विभाग में बागवानी पर्यवेक्षक के 36 पद स्वीकृत हैं।इसके सापेक्ष 32 पद रिक्त हैं। 35 के सापेक्ष 18 सहायक उद्यान अधिकारी, तीन के सापेक्ष दो प्रभारी फल संरक्षण नहीं हैं। सरकार ने किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। बगैर कर्मियों के किसानों तक इनका लाभ पहुंचना उद्यान विभाग के लिए चुनौती से कम नहीं है। कर्मियों की कमी से योजनाएं अंजाम तक नहीं पहुंच पा रही हैं और इससे किसानों का हित प्रभावित हो रहा है। संवाद
विज्ञापन



सब्जी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है जिला
अल्मोड़ा। जिले में 6641 हेक्टेयर में सब्जियों का उत्पादन होता है। 2223 हेक्टेयर में आलू, 289 हेक्टेयर में प्याज, 670 हेक्टेयर में मटर, 860 हेक्टेयर में मूली, 611 हेक्टेयर में फ्रांसबीन, 303 हेक्टेयर में बंद गोभी का उत्पादन कर 10 हजार से अधिक किसान अपनी आजीविका चलाते हैं। कर्मियों की कमी से उन्हें बागवानी से संबंधित समस्याओं का समाधान मिल पाना कठिन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पदनाम स्वीकृत पद रिक्त पद

प्रभारी फल संरक्षण 3 2

सहायक उद्यान अधिकारी 35 18

सहायक सांख्यिकी अधिकारी 1 1

सहायक प्रभारी (फसल संरक्षण) 1 1

पर्ववेक्षक बागवानी 36 32

पर्यवेक्षक फल संरक्षण 5 2

लेखाकार 1 1

सहायक लेखाकार 1 1

चौकीदार 14 10

परिचर 12 1



कोट
कार्मिकों के रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को भेजी गई है। सभी किसानों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित किया जाता है। -सतीश कुमार शर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed