{"_id":"578a755f4f1c1ba64e13fad0","slug":"ther-were-no-compitent-in-harela","type":"story","status":"publish","title_hn":" हरेला और डिकारा सजाने में विमला का जवाब नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेला और डिकारा सजाने में विमला का जवाब नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में शामिल महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सर्वदलीय महिला संस्था की ओर से नंदा देवी मंदिर प्रांगण में हुई हरेला और डिकारा प्रतियोगिता में आफिसर कालोनी की विमला रजवार ने बाजी मारी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि हरेला सहित सभी त्यौहार जहां हमारी समृद्ध परंपरा के प्रतीक हैं वहीं यह पर्व आपसी भाई चारा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हरेला और डिकारा प्रतियोगिता में आफिसर कालोनी की विमला रजवार ने बाजी मारी। लता बोरा और मोहनी शाह संयुक्त रूप से द्वितीय, मुन्नी मनराल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कमला साह, दीपिका बिष्ट, गंगा बिष्ट, तारा कर्नाटक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक पहरू पत्रिका संपादक साहित्यकार डा. हयात सिंह रावत, कुमाऊंनी संस्कारों की जानकार हेमंती जोशी, धनी शाही थे। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि हरेला पर्व हरियाली का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सभी पर्व आपसी भाई चारा और मेल जोल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से अधिक से अधिक पौधे रोपने का आह्वान किया। इस मौके पर साहित्यकार डा. हयात सिंह रावत, अनिल बगडवाल, लता बोरा, तारु जोशी, चंपा पांडे को भी सम्मानित किया गया। संचालन लता पांडे ने किया। कार्यक्रम में मीना भैसोड़ा, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, किरन साह, विद्या बिष्ट, किरन पंत, भगवती बिष्ट, विमला बोरा, सुशील साह, जया मेहता, लक्की वर्मा, सोनिया कर्नाटक, लता तिवारी, लीला जोशी, लीला बोरा, प्रेमा मेर, लक्ष्मी बोरा, मुन्नी जोशी, बीना नयाल, बीना पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन