फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Theft targets three House at a time

जीना गांव में एक साथ तीन घरों में चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Theft targets three House at a time
राजस्व पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी नेपाली युवक। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। निकटवर्ती बजीना गांव में के तीन घरों के ताले तोड़कर हजारों के सोने के जेवरात और नकदी पार कर ली गई। हरकत में आई राजस्व पुलिस ने एक नेपाली मूल के श्रमिक को धर दबोचा बताया जा रहा है कि एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है। गिरफ्तार आरोपी से चोरी का कुछ सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

मामला बुधवार देर रात का है। रात्रि में चोर बजीना गांव में घुस गए और सिलसिलेवार तीन घरों के ताले तोड़ डाले। चोरों ने मदन सिंह के घर से सोने का मंगलसूत्र तथा कुछ नकदी, लछी राम के घर से सोने की दो अंगूठियां तथा 2600 की नकदी उड़ा ली। कुंदन सिंह के घर से सोने की चेन तथा साढ़े तीन हजार की नकदी पार कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त तीनों परिवारों के लोग दूसरे कमरों में सो रहे थे। सुबह जब चोरी का पता चला तो सूचना राजस्व पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि खैरना में संदिग्ध नेपाली श्रमिकों पर जब लोगों को शक हुआ तो वह भाग रहे थे। इनमें से एक आरोपी पकड़ में आया, जिसे राजस्व पुलिस को हवाले कर दिया गया। राजस्व उप निरीक्षक बिजेंद्र नाथ और गिरीश चंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी नेपाल निवासी गोरेबूड़ा पुत्र वीर बूड़ा निवासी खजूरा नेपाल ने जुर्म कुबूल कर लिया है। उसके पास से चोरी का एक मंगल सूत्र, हसुली धागुले बरामद हुए हैं। एक अन्य आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास चल रहे हैं। इधर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल देव ने राजस्व पुलिस से तत्काल फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed