फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   theft in a mobile shop of almora

दो दुकानों में सेंधमारी, एक से हजारों का माल पार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
theft in a mobile shop of almora
दुकान में जाकर जांच करते कोतवाल हरेंद्र चौधरी।। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। धारानौला में बुधवार रात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ दिए। मोबाइल की एक दुकान में ताले तोड़ते वक्त पड़ोसी के जाग जाने की आहट जानकर चोर वहां से बिना चोरी किए चले गए लेकिन उन्होंने पास की ही मोबाइल की दुकान से नगदी और सामान समेत दो लाख से ज्यादा की चोरी की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भुवन चंद्र पांडे की धारानौला में जय माता दी कम्यूनिकेशन नाम की दुकान है। दुकान में मुख्यत: मोबाइल और उससे संबधित सामान की बिक्री की जाती है। इसके अलावा यहां बिजली का सामान जैसे हीटर, इलेक्ट्रानिक केतली, मिक्सी, जार आदि भी रखे रहते हैं। भुवन रोजाना की तरह सुबह करीब नौ बजे अपनी दुकान पहुंचे। यहां दुकान के बाहर उनकी दुकान का बोर्ड रखा हुआ था। बोर्ड हटाया तो देखा कि शटर के ताले टूटे हुए थे। दुकान से कई मोबाइल, पेन ड्राइव, चार्जर, ईयर फोन आदि गायब थे। दुकानदार ने बताया कि गल्ले से 27400 रुपये की नगदी भी चोरी हुई है। बिजली के अन्य उपकरणों को चोरों ने नहीं चुराया।
विज्ञापन

इस दुकान से करीब 50 मीटर आगे न्यू लक्ष्मी मोबाइल शॉप का ताला टूटा भी हुआ था। दुकान मालिक अरविंद बिष्ट के अनुसार दुकान से चोरी नहीं हुई है। पास में रहने वाली एक महिला ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे आवाज होने पर उसकी आंख खुली थी तब उसने बाहर की लाइट जलायी थी। शायद चोर इसी वजह से वहां से बिना चोरी किए ही भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। एक दुकान से एक दर्जन मोबाइल समेत समेत अन्य सामान चोरी होने की बात सामने आई है। इनकी कीमत का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2008 में भी इसी दुकान में हुई थी चोरी
अल्मोड़ा। जय माता दी कम्यूनिकेशन में 2008 में भी चोरी हो चुकी है। तब चोर दुकान में पीछे की दीवार तोड़कर घुसे थे। उस समय दुकान में से उन्होंने 1.60 लाख की कीमत के मोबाइल चुराए थे। दुकान स्वामी भुवन ने बताया कि उस समय पुलिस ने एक मोबाइल नेपाल से बरामद किया था। तब उन्होंने कहा था कि मामला अंतरराष्ट्रीय हो गया है इसलिए वह कुछ नहीं कर सकते और जांच बंद कर दी गई।
सीसीटीवी में दिखे दो लोग
अल्मोड़ा। न्यू लक्ष्मी मोबाइल के बाहर लगे सीसीटीवी में रात को 1:30 बजे दो लोग दिखे हैं लेकिन दोनों ने सिर और चेहरे को पूरी तरह से ढक रखा था। दुकानदार ने बताया कि वह दिन के समय दुकान में आने वाले उन सभी लोगों की जांच करेंगे जो दुकान में आए थे। उन सभी की रिकार्डिंग सीसीटीवी में है। किसी भी संदिग्ध का पता चलते ही सूचना पुलिस को दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी पास में ही एक जगह चोरी हुई थी, तब भी दो लोगों की निशानदेही हुई थी। (संवाद)
चोरी के मामले खोलने में अल्मोड़ा पुलिस पीछे
अल्मोड़ा। पुलिस की कम सक्रियता की वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती चार जनवरी को भी मुख्य बाजार में चोरों ने एक साथ तीन दुकानों के ताले तोड़ करीब 28 हजार से अधिक की नगदी पार कर ली थी। इस मामले का भी खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इसी तरह 14 मार्च को मल्ला चीना खान में बंद पड़े घर में चोरों ने धावा बोलकर सामान और नगदी पार कर ली। (संवाद)

चोरी की घटनाओं पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
अल्मोड़ा। नगर में हुई चोरी की घटनाओं पर व्यापारियों का सब्र टूट गया। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल समिति से जुड़े व्यापारियों ने धारानौला चौकी में धरना प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ने कहा कि लगातार चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं और पुलिस उनका खुलासा नहीं कर पा रही है। इधर चौकी इंचार्ज ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इस दौरान करन पांडे, मनोज सनवाल, विजय भट्ट, भुवन पांडे, दिनेश बिष्ट, दया आर्या, नवनीत वर्मा आदि थे। इधर नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय शाह के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुलिस के सामने चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जतायी। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, मयंक बिष्ट, कार्तिक साह, मनोज सनवाल, विजय भट्ट, यशवंत बिष्ट, कौशल पांडेय, नवनीत वर्मा, कन्नू पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed