फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Theft for Loan Due

लोन चुकाने के लिए टैक्सी चालक बन गया चोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Theft for Loan Due
अल्मोड़ा। लाखों का ऋण चुकाने के लिए एक टैक्सी चालक ने बंद घर से लाखों की चोरी कर ली। पुलिस ने पांच घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर चोरी का माल भी बरामद किया है। एसएसपी पीके राय ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

ग्राम शैल एनटीडी थाना अल्मोड़ा निवासी राजेश कुमार नंदा ने तहरीर सौंपकर बताया था कि मंगलवार को वे अपने परिवार के साथ बाहर गए थे। परिवार में ही एक विवाह समारोह होने के कारण उन्होंने घर में 14 लाख रुपये के जेवर रखे थे। शाम को जब वे घर पहुंचे तो ताला टूटा था और जेवर सहित कुछ अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन

एसएसपी ने सीओ ऑपरेशन ओशिन जोशी के नेतृत्व में मामले के खुलासे के लिए एक टीम का गठन किया। स्यालीधार बैंड के पास एक युवक कमलेश कांडपाल निवासी ग्राम दरमाट जिला अल्मोड़ा को संदिग्ध दिखाई देने पर हिरासत में लिया गया। उसके पास मिले बैग की तलाशी में पुलिस को करीब 14 लाख रुपये की कीमत के सोने और चांदी के आभूषण और एक कैमरा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में कमलेश ने राजेश कुमार नंदा के घर से चोरी की बात कबूली। कमलेश ने बताया कि वह एक किराए की टैक्सी चलाता है। उसके ऊपर काफी ऋण हो चुका था, जिसे उतारने के लिए उसने चोरी की साजिश रची।

बरामद माल में दो मंगलसूत्र, एक हार, चार कंगन, दो मांगटीका, दो नथ, एक जोड़ी कान के डबल झुमके, एक जोड़े कान के गोसे, एक जोड़े कान के झाले, एक जोड़े कान के लटकनदार टॉप्स, एक ब्रेसलेट, एक अंगूठी, एक नग टॉप्स, तीन नाक की फुल्ली और दो जोड़े पाजेब, दो जोड़े बिछिया, एक गले की चेन और एक कैमरा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed