फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The women dressed in the wine shop opened the tahsil

शराब की दुकान खुलने से गुस्साई महिलाओं ने तहसील घेरी

Mon, 24 Apr 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 24 Apr 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
The women dressed in the wine shop opened the tahsil
शराब के खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

 शराब की दुकानें खुलने से गुस्साई महिलाओं ने यहां तहसील कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी कर दी। शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई, कहा कि विरोध के बावजूद रिहायशी क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। गुस्साई महिलाओं ने अंग्रेजी शराब की दुकान पर ताले जड़ दिए। आक्रोश को देख देसी शराब व्यावसायी को सामान हटाना पड़ा। जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकानें खुलीं तो वृहद आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


मालूम हो कि शराब की दुकानों को लेकर द्वाराहाट क्षेत्र की महिलाएं आंदोलन कर रहीं हैं। इसके बावजदू दो दिन पूर्व दूनागिरि रोड और उटौड़ा में शराब की दुकानें खोल दी गईं, इससे घगलोड़ी, बिजेपुर और दैरी ग्राम पंचायतों की महिलाओं में आक्रोश है। महिलाओं ने रविवार को भी प्रदर्शन किया और धरना दिया, इसके बावजूद सोमवार की सुबह फिर से दुकानें खोल दी गईं, गुस्साई महिलाओं ने तहसील का घेराव कर वहां तालाबंदी कर दी। कहा कि दूनागिरि रोड पर मां दूनागिरि का मंदिर है, कई विद्यालय हैं, प्रधानों की अनुमति के बगैर दुकानें खुल रही हैं, शराब के सेवन से नबालिग बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन


प्रशासन की मिलीभगत से दुकानें खोलने के भी आरोप लगाए गए। कहा कि आंदोलनरत महिलाओं को शराब व्यवसायी धमकी दे रहे हैं। तहसीलदार नितेश डांगर को महिलाओं को समझाने में खासे पापड़ बेलने पड़े। उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मचारियों से निरीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद महिलाओं ने अंग्रेजी शराब की दुकान पर ताला ठोक दिया, जबकि देसी शराब व्यापारी ने सामान समेट लिया। जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में महिलाओं ने कहा कि यदि दुकानें खुली तो उग्र आंदोलन होगा।इस मौके पर प्रधान हेमा देवी, हंसी देवी, पुष्पा देवी, बीडीसी सदस्य ममता भट्ट,  आनंदी तिवारी, माया राणा, संती मनराल, पार्वती देवी, निर्मला लोहनी, रमा उपाध्याय, दान सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed