फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The well-being of women must be empowered: Negi

खुशहाली को महिलाओं का सशक्त होना जरूरी : नेगी

Sun, 06 Sep 2015 12:29 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Sun, 06 Sep 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि राज्य की खुशहाली के लिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना होगा। उन्होंने कहा कि महिला कल्याण के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है।

विज्ञापन


श्री नेगी पाताल देवी में गंगा गाय महिला डेरी योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर पांच महिलाओं को इस योजना के तहत गायें दी गईं और 35 महिलाओं को चंक बांटे गए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि और प्रभारी मंत्री श्री नेगी ने कहा कि राज्य में खेती और पशुपालन महिलाओं के दम पर चल रहा है। अलग राज्य निर्माण में महिलाओं का भी काफी योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य की तरक्की के लिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना जरूरी है। सरकार इसके लिए गंभीर प्रयास कर रही है। महिला कल्याण के लिए कई योजनाए हैं।

श्री नेगी ने कहा कि वैज्ञानिक तकनीक के साथ पशुपालन करने से अधिक लाभ उठाया जा सकता है। अति विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सफलता अधिकारियों और लाभार्थियों पर निर्भर है।

अध्यक्षता करते हुए संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप डांगी, प्रधान प्रबंधक एनबी सनवाल, सहायक निदेशक महिला डेरी पीयूष आर्या आदि ने विचार रखे। संचालन अरुण नगरकोटी ने किया।


इस मौके पर 35 महिलाओं को गाय खरीदने के लिए 40-40 हजार रुपये के चेक बांटे गए। कार्यक्रम में डीडीओ डीडी पंत, एसडीएम रिंकू बिष्ट, अर्थ संख्या अधिकारी इला पंत, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, त्रिलोचन जोशी, भूपेंद्र भोज, ब्रह्मानंद डालाकोटी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed