Almora News: निर्धारित समय पर नहीं आ रहा पानी, लोग झेल रहे परेशानी
अल्मोड़ा के कई मोहल्लों में ठंड के दिनों में भी पानी की आपूर्ति समय पर नहीं हो रही है जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्मोड़ा में ठंड के दिनों में भी नगर के कुछ मोहल्लों में पेयजल समस्या बनी हुई है। कुछ मोहल्लों तय समय पर पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण उन्हें परेशानी हो रही है।
नगर के एनटीडी, धारानौला, चीनाखान, दुगालखोला आदि इलाकों में पानी निर्धारित समय पर नहीं आ रहा है। इस कारण नौकरी पेशा और अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एनटीडी निवासी सुंदर सिंह ने बताया कि पानी बहुत कम आ रहा है। पानी का प्रेशर कम होने से जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण काफी दिक्कतें हो रही है। उन्होंने कहा कि कभी पानी ही नहीं आता है। ऐसे में स्थानीय जल स्रोतों से पानी लाकर काम चलाना पड़ता है।
धारानौला निवासी किशोर जोशी ने बताया कि पानी निर्धारित समय पर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी विद्युत कटौती से पंपिंग ठप रहती है तो कभी पाइप लाइन फट जाने से उपभोक्ता परेशान रहते हैं।