फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The walls of the cement were being made by adding clay to the cement

सीमेंट में मिट्टी मिलाकर बनाई जा रही थी सड़क की दीवार

Thu, 04 Oct 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 04 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
The walls of the cement were being made by adding clay to the cement
नौकुचिया-रणथंमल सड़क किनारे खनन कर मिट्टी निकालते श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला
 प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में निर्माणाधीन नौकुचिया-रणथंमल मोटर मार्ग में घटिया निर्माण कार्य की शिकायत मिलने पर जेई ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य का जायजा लिया तो वहां  सीमेेंट में रेत की जगह मिट्टी मिलाकर दीवार, कलवर्ट, सड़क किनारे नालियां और पैरापिट बनाने का मामला सामने आया। जेई ने कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए काम रुकवा दिया है। जेई ने कार्यदायी संस्था को मिट्टी की जगह रेत प्रयुक्त करने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन


सल्ट विकासखंड में 2013 से नौकुचिया-रणथंमल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रधान और अन्य ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता का सीमेंट आदि लगाने की शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर जेई विजय सिंह रावत ने निर्माण कार्य का मौका मुआयना किया। जेई ने कार्यदायी संस्था द्वारा सीमेंट में रेत की जगह मिट्टी मिलाकर कार्य कराने का मामला पकड़ा। उन्होंने निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। जेई ने कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए सीमेंट में मिट्टी की जगह रेत प्रयुक्त करने के निर्देश दिए।  इधर ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था द्वारा खनन कर मिट्टी को सीमेंट में मिलाकर निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed