{"_id":"aa379a6bda305c5e19c8a9384ae60c70","slug":"the-villagers-beaten-wedding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों ने ग्रामीणों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों ने ग्रामीणों को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Fri, 22 May 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताड़ीखेत ब्लाक के सुदूरवर्ती सूरी गांव में बारातियों और घरातियों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दो भाइयों समेत चार घराती गंभीर रूप से घायल हैं। उनका खैरना सामुदायिक केंद्र में उपचार कराया गया। इनमें गंभीर रूप से घायल दो भाइयों को हल्द्वानी रेफर किया गया है। बारात अल्मोड़ा के सरसों गांव से आ रही थी, घायलों का कहना है कि वह लोग रानीखेत से बाइक लेकर गांव की तरफ जा रहे थे। तभी बाइक सवार 30 बारातियों ने धारदार हथियारों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
अल्मोड़ा के सरसों गांव से बृहस्पतिवार को एक बारात सूरी गांव जा रही थी। बारात में शामिल करीब 30 लोग बाइक लेकर चल रहे थे। सूरी गांव के घायल घराती कृपाल सिंह ने बताया कि वह ललित परिहार के साथ दोपहर बाद रानीखेत से बाइक लेकर गांव जा रहे थे। तभी काकड़ीघाट-शीतलाखेत मार्ग पर सूरी पहुंचने से पहले ही करीब 30 बारातियों ने उनकी बाइकों को पास न देने का आरोप लगाकर हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर सूरी गांव से राम सिंह और दिनेश परिहार भी मदद को पहुंचे तो बारातियों ने उन पर भी तमंचे, धारदार हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया।
विज्ञापन
गांव के अन्य लोगों के वहां पहुंचने तक बाराती भाग गए। बारातियों में कुछ पुलिस लाइन के भी बताए गए। चारों घायलों को 108 के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र खैरना लाया गया। खैरना के डा. अजीत और डा. देवेश चौधरी ने बताया कि दिनेश परिहार और ललित परिहार के सिर में गंभीर चोट, पेट में गुम चोट हैं। हालत सीरियस है। इन दोनों को हल्द्वानी रेफर किया गया है। कृपाल सिंह और राम सिंह के भी सिर में चोटें हैं। उनका वहीं उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन