{"_id":"572244b44f1c1b522ba91f50","slug":"the-two-story-house-fire-in-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से दोमंजिले मकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से दोमंजिले मकान में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 28 Apr 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लमगड़ा ब्लॉक के झालडुंगरा में गत रात दोमंजिले मकान में आग लग गई। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
झालडुंगरा ग्राम पंचायत कुंवर सिंह बगडवाल के दोमंजिले मकान में बुधवार सायं शार्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। बड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से मकान और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रभावित परिवार ने पड़ोसी के यहां शरण ले रखी है। ग्रामीणों ने अग्निकांड की सूचना फूटा के पटवारी को दी। पटवारी ने मौका मुआयना किया। इधर क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन