फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   the truck driver sent to jail

गैस सिलेंडर रिफिल करने वाले ट्रक चालक को जेल भेजा

Sun, 18 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा। Updated Sun, 18 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन

अल्मोड़ा। गैस रिफिल करने के आरोप में पुलिस ने पिथौरागढ़ सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक चालक को 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम और धारा 420 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक से गैस रिफिल करने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। चेकिंग में पुलिस को ट्रक में 30 सिलेंडर खाली मिले। आरोप है कि चालक ने इन सिलेंडरों की गैस बेच दी।

विज्ञापन


नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ स्थित प्लांट से ट्रक संख्या यूए-04-सीए-9789 का चालक गोविंद सिंह निवासी केएनडीपीएस गोरापड़ाव (नैनीताल) शुक्रवार देर सायं पिथौरागढ़ को गैस सिलेंडर ले जा रहा था। ट्रक में 237 सिलेंडर थे। यह सभी सिलेंडर पिथौरागढ़ ले जाने थे।
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली कि ट्रक चालक सिलेंडरों से गैस रिफिल कर रहा है। एसओजी की टीम ने शुक्रवार रात पिथौरागढ़ मार्ग पर आईटीआई चितई के समीप वाहन की तलाशी ली तो उसमें 30 सिलेंडर खाली मिले। पुलिस ने ट्रक से गैस रिफिल करने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कोतवाल पीएल वर्मा, तहसीलदार प्रयाग दत्त सनवाल आदि भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रात में ही ट्रक को कब्जे में ले लिया और ट्रक को मय सिलेंडरों को लक्ष्मेश्वर ले आई। पुलिस ने ट्रक को सीज कर सिलेंडर कब्जे में ले लिए।


पुलिस ने चालक गोविंद को धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम और धारा 420 में गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी चालक को न्यायालय में पेश किया। थाना पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी चालक को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed