फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The thrill of zip line sports will soon be seen in Jageshwar Dham.

Almora News: जागेश्वर धाम में जल्द दिखेगा जिप लाइन खेल का रोमांच

Tue, 14 Apr 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 14 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The thrill of zip line sports will soon be seen in Jageshwar Dham.
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में पर्यटक और श्रद्धालु जल्द साहसिक खेल जिप लाइन के रोमांच का आनंद ले सकेंगे। वन विभाग ने मंदिर के समीप स्थित हर्बल गार्डन को इको टूरिज्म जोन के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

विभाग यहां साहसिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा। एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा तो यहां पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे।
विज्ञापन

जागेश्वर धाम से एक किमी पहले देवदार से घिरा हर्बल गार्डन पर्यटकों को आकर्षित करेगा। योजना के तहत यहां तैयार औषधीय पौधों की नर्सरी को विकसित किया जाएगा। वहीं गार्डन में साहसिक गतिविधियों का भी संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने पर्यटकों को लुभाने के लिए रोमांचक खेल जिप लाइन शुरू करने की योजना बनाई है। गार्डन को इको टूरिज्म जोन के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा। इस अनूठी पहल से क्षेत्र में पर्यटन कारोबार को नई गति मिलेगी। इस पहल से क्षेत्र को इको टूरिज्म जोन के रूप में नई पहचान मिलेगी।

इको हट होंगे तैयार
- पर्यटकों के लिए ठहरने के लिए गार्डन में इको हट तैयार किए जाएंगे। जहां पर्यटक अपने परिवार के साथ पहाड़ की सुंदरता को करीब से निहार सकेंगे। साथ ही पर्यटकों को यहां कैंटीन की भी सुविधा मिलेगी। जहां वह पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। यह नया अनुभव उनकी यात्रा को और भी यादगार बना देगा।

सोविनियर शॉप होंगी स्थापित
- विभाग के मुताबिक गार्डन में सोविनियर शॉप स्थापित करने की भी योजना है। इस दुकान में स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन बिक्री के लिए किया जाएगा। इससे पहाड़ के उत्पादों को नई पहचान मिलेगी। वहीं स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।


कोट
- जागेश्वर धाम के समीप स्थित हर्बल गार्डन को इको टूरिज्म जोन के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए जल्द प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। साथ ही पर्यटकों के लिए यहां साहसिक खेल जीप लाइन के संचालन की योजना है।
-प्रदीप धौलाखंडी, प्रभागीय वनाधिकारी, सिविल सोयम प्रभाग, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed