Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The three-storey ancient cave near Vriddha Jageshwar is in a bad condition

अनदेखा: वृद्ध जागेश्वर के पास तीन मंजिला पौराणिक गुफा बदहाल, जर्जर रास्ते; लोगों को हो रही असुविधा

Sat, 19 Jul 2025 01:17 PM IST
हीरा मेहरा आनंद बल्लभ भट्ट, संवाद
आनंद बल्लभ भट्ट, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 19 Jul 2025 01:17 PM IST
सार

वृद्ध जागेश्वर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित तीन मंजिला पौराणिक गुफा की अनदेखी की जा रही है। लंबे समय से स्थानीय लोग धार्मिक पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए इसे संवारने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
The three-storey ancient cave near Vriddha Jageshwar is in a bad condition
वृद्ध जागेश्वर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृद्ध जागेश्वर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित तीन मंजिला पौराणिक गुफा की अनदेखी की जा रही है। लंबे समय से स्थानीय लोग धार्मिक पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए इसे संवारने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी इस ओर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग से गुफा को संवारने की मांग की है।

विज्ञापन


बताते हैं कि तीन मंजिला पौराणिक गुफा में श्री श्री 108 सीताराम बाबा महाराज ने सिद्धि प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने कई स्थानों पर हनुमान मंदिर की स्थापना की थी। गुफा के रास्ते बदहाल होने और जर्जर रास्तों से आज यहां कोई भी नहीं जा पा रहा है। बताते हैं कि जब तक गुफा के रास्ते ठीक थे तब वहां अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता था। वर्तमान में गुफा के आसपास झाड़ियों उगी हैं। लोगों ने तीन मंजिला गुफा के सौंदर्यीकरण की मांग की है। 
विज्ञापन


मंदिर के पास गुफा में कई संतों ने साधना कर सिद्धियां प्राप्त की थीं। इन गुफाओं पर की दुर्दशा पर किसी का ध्यान नहीं है। इसका जीर्णोद्धार किया जाए तो दोबारा वृद्ध जागेश्वर अपने स्वरूप में लौट सकता है। - नंदा बल्लभ भट्ट, पुजारी जागेश्वर मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed