{"_id":"a4699bfb4156340ae72d8e758bfdbed1","slug":"the-three-day-blackout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा गांव में तीन दिन से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा गांव में तीन दिन से बिजली गुल
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सीमा में तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है। शिकायत के बावजूद विद्युत लाइन ठीक करना तो दूर कोई कर्मचारी झांकने भी गांव नहीं पहुंचा है, जिससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सीमा के प्रधान बालमसिंह नेगी ने बताया गांव में दो फरवरी से विद्युत आपूर्ति ठप है। विभाग के मासी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने तथा इस बावत एसडीओ और लाइनमैन को अवगत कराने के बावजूद विद्युत आपूर्ति सुचारू होना तो दूर कोई कर्मचारी गांव में पहुंचा भी नहीं है। प्रधान का कहना है कि क्षेत्र में विद्युत को लेकर आए दिन शिकायतें रहती हैं, परंतु अधिकारी नही सुनते हैं। इधर विद्युत उपकेंद्र मासी में डयूटी में तैनात कर्मचारी ने बताया कि लाइन ठीक करने के लिए संबंधित लाइनमैन से कहा गया है।
विज्ञापन