फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The sunshine during the day is providing relief to people suffering from cold in the morning and evening

Almora News: सुबह-शाम ठंड से परेशान लोगों को दिन में धूप दे रही राहत

Thu, 27 Nov 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 27 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The sunshine during the day is providing relief to people suffering from cold in the morning and evening
अल्मोड़ा/बागेश्वर। पहाड़ में सुबह और शाम ठंड रही है। हल्की हवा चलने से ठंड में इजाफा हो रहा है। सुबह शाम की ठंड से परेशान लोगों को दिन में धूप राहत दे रही है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में बुधवार की प्रात: आसमान में हल्के बादल थे। उसके बाद धूप खिली और दिन भर मौसम साफ रहा। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग हीटर आदि का सहारा ले रहे हैं। अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

इधर बागेश्वर जिले में ठंड बढ़ती जा रही है। सुबह कोहरा और शाम को ठंडी हवाओं के कारण ठंड अधिक हो रही है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से राहत मिल रही है। जिला मुख्यालय, कपकोट समेत अन्य घाटी वाले क्षेत्रों में सुबह से कोहरा छाया रहता है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्योदय के समय से ही धूप निकल जाती है, लेकिन यहां पाला गिरने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ता है। ऊंचाई वाले इलाकों में पाला गिरने की परेशानी अधिक बढ़ रही है। पाले से फसल और सब्जी की ग्रोथ पर असर पड़ रहा है। जिला मुख्यालय में सुबह नौ बजे बाद धूप निकल रही है। बुधवार को जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed