फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The strike of the villagers continued for the second day

ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी सल्ट तहसील प्रांगण पर दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
The strike of the villagers continued for the second day
सल्ट तहसील कार्यालय प्रांगण में धरना देते ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल को पीपीपी मोड पर देने के विरोध सहित पंद्रह सूत्री मांगों को लेकर सल्ट विकास संघर्ष समिति की ओर से तहसील कार्यालय प्रांगण में दिया जा रहा धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस अवसर पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार सीएचसी देवायल को सुविधा संपन्न बनाने के बजाय सरकार पीपीपी मोड में दे रही है। उन्होंने कहा कि विद्युत उपखंड कार्यालय शशिखाल और मानिला में स्थायी अवर अभियंता और सहायक अभियंता की नियुक्ति भी नहीं की जा रही है। उन्होंने पीएमजीएसवाई झिमार (सल्ट) के कर्मचारियों का रामनगर में बनाया गया कैंप कार्यालय को बंद कर झिमार कार्यालय से कार्यों का संचालन करने, सड़कों का निर्माण पूरा करने की मांग उठाई। धरना देने वालों में नारायण सिंह रावत, अमित रावत, विशन दत्त शर्मा, महेश चंद्र, महिपाल सिंह, घनानंद शर्मा, चंदन राम, रणजीत सिंह, शिवेंद्र सिंह, गिरीश चंद्र, शांति रावत आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed